ब्रिटेन के चुनाव नतीजों की घोषणा होते ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले डॉ. बीबी त्रिपाठी के घर बधाईयों का तांता लग गया। शुक्रवार को ब्रिटेन के संसदीय चुनाव के नतीजे आते ही पूरे गोरखपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। सबलोग ब्रिटेन की लेबर पार्टी के उम्मीदवार नवेंदु मिश्रा की जीत के जश्न में डूब गए। आगे की स्लाइड में देखें, कौन हैं यूपी के नवेंदु मिश्रा? जिन्होंने ब्रिटेन में जीता चुनाव, CM योगी के शहर से क्या है नाता...
2 of 7
Navendu Mishra
- फोटो : Social Media
दरअसल गोरखपुर से नवेंदु के बचपन का नाता है। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले नवेंदु का ननिहाल गोरखपुर में ही है। उनके मामा डॉ. बीबी त्रिपाठी गोरखपुर के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। उनका बचपन भी तरंग क्रॉसिंग के पास स्थित ननिहाल में ही गुजरा है।
3 of 7
Navendu Mishra
- फोटो : Social Media
शुक्रवार शाम को नवेंदु ने खुद ही अपने मामा को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर यह जानकारी दी कि वह चुनाव जीत चुके हैं। इसके बाद तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। वे कॉलेज के दिनों में ही राजनीति से जुड़ गए थे। ब्रिटेन में स्थानीय मुद्दों को लेकर वे लेबर पार्टी से जुड़े। वाकपटुता के कारण भारतीय होने के बावजूद उन्हें ब्रिटेन में खूब प्यार मिला।
4 of 7
Navendu Mishra
- फोटो : Social Media
नवेंदु के मामा डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि उनकी मां मीनू मिश्रा की शिक्षा भी गोरखपुर में ही हुई है। इंटर कॉलेज तक वह कॉर्मल गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा रही हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय से उन्होंने अंग्रेजी में एमए किया। उनकी शादी 1987 में कानपुर में हुई।
5 of 7
नवेंदु मिश्रा के लिए लगे पोस्टर
- फोटो : Social Media
शादी के कुछ दिन बाद उनके पति यानी नवेंदु के पिता प्रभात रंजन मिश्र की नौकरी ब्रिटेन में एक चॉकलेट कंपनी में लग गई। इसके बाद वे परिवार के साथ लंदन चले गए। नवेंदु का जन्म 22 अगस्त, 1989 को कानपुर में ही हुआ।