{"_id":"5df49ca08ebc3e880b00ee4f","slug":"britain-labour-party-contestant-navendru-mishra-belongs-to-up-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं यूपी के नवेंदु मिश्रा? जिन्होंने ब्रिटेन में जीता चुनाव, CM योगी के शहर से क्या है नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन हैं यूपी के नवेंदु मिश्रा? जिन्होंने ब्रिटेन में जीता चुनाव, CM योगी के शहर से क्या है नाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 16 Dec 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
Navendu Mishra
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटेन के चुनाव नतीजों की घोषणा होते ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले डॉ. बीबी त्रिपाठी के घर बधाईयों का तांता लग गया। शुक्रवार को ब्रिटेन के संसदीय चुनाव के नतीजे आते ही पूरे गोरखपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। सबलोग ब्रिटेन की लेबर पार्टी के उम्मीदवार नवेंदु मिश्रा की जीत के जश्न में डूब गए। आगे की स्लाइड में देखें, कौन हैं यूपी के नवेंदु मिश्रा? जिन्होंने ब्रिटेन में जीता चुनाव, CM योगी के शहर से क्या है नाता...
2 of 7
Navendu Mishra
- फोटो : Social Media
दरअसल गोरखपुर से नवेंदु के बचपन का नाता है। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले नवेंदु का ननिहाल गोरखपुर में ही है। उनके मामा डॉ. बीबी त्रिपाठी गोरखपुर के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। उनका बचपन भी तरंग क्रॉसिंग के पास स्थित ननिहाल में ही गुजरा है।
3 of 7
Navendu Mishra
- फोटो : Social Media
शुक्रवार शाम को नवेंदु ने खुद ही अपने मामा को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर यह जानकारी दी कि वह चुनाव जीत चुके हैं। इसके बाद तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। वे कॉलेज के दिनों में ही राजनीति से जुड़ गए थे। ब्रिटेन में स्थानीय मुद्दों को लेकर वे लेबर पार्टी से जुड़े। वाकपटुता के कारण भारतीय होने के बावजूद उन्हें ब्रिटेन में खूब प्यार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Navendu Mishra
- फोटो : Social Media
नवेंदु के मामा डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि उनकी मां मीनू मिश्रा की शिक्षा भी गोरखपुर में ही हुई है। इंटर कॉलेज तक वह कॉर्मल गर्ल्स इंटर कालेज की छात्रा रही हैं। गोरखपुर विश्वविद्यालय से उन्होंने अंग्रेजी में एमए किया। उनकी शादी 1987 में कानपुर में हुई।
विज्ञापन
5 of 7
नवेंदु मिश्रा के लिए लगे पोस्टर
- फोटो : Social Media
शादी के कुछ दिन बाद उनके पति यानी नवेंदु के पिता प्रभात रंजन मिश्र की नौकरी ब्रिटेन में एक चॉकलेट कंपनी में लग गई। इसके बाद वे परिवार के साथ लंदन चले गए। नवेंदु का जन्म 22 अगस्त, 1989 को कानपुर में ही हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।