फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशीनगर मस्जिद विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा, जांच में सामने आया बड़ा सच

Wed, 13 Nov 2019 08:35 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Nov 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Big revealing in Kushinagar masjid blast case
कुशीनगर मस्जिद विस्फोट मामला - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सोफीगंज गांव के बैरागीपट्टी स्थित मस्जिद में हुए विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मस्जिद में एक से डेढ़ किलो तक विस्फोटक था। जिसे प्लास्टिक की बोरी में रखकर कमरे की छत से लटकाया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
Big revealing in Kushinagar masjid blast case
पुलिस ने मौलवी समेत चार को जेल भेज दिया - फोटो : अमर उजाला
विस्फोट मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल तक जांच पड़ताल की है। बुधवार को एटीएस लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। मस्जिद की क्षतिग्रस्त दीवारें, खिड़की और दरवाजों के टूटे कांच आदि की बारीकी से जांच की।
 
Big revealing in Kushinagar masjid blast case
मस्जिद में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद थाने पहुंची और गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ की। करीब ढाई घंटे तक एसपी विनोद कुमार मिश्र से बंद कमरे में बातचीत की। ऐसे में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। विस्फोट के समय को लेकर पुलिस को घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश का अंदेशा है। पुलिस और एटीएस की टीम विस्फोट में आतंकी कनेक्शन ढूंढ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Big revealing in Kushinagar masjid blast case
पूछताछ में जुटे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एटीएस टीम इन्हीं बिंदुओं की जांच करने मस्जिद पहुंची और कांच के टुकड़ों से विस्फोटक की तीव्रता तथा मात्रा का अनुमान लगाया। विस्फोटक की गंध को समझने की कोशिश की। यह भी जांच की जा रही है कि तीन वर्ष से गांव में रह रहे मौलवी की पश्चिम बंगाल में किस प्रकार की गतिविधियां थीं। 
 
विज्ञापन
Big revealing in Kushinagar masjid blast case
मस्जिद में विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पुलिस को शक है कि नौ नवंबर को अयोध्या मसले पर आए सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद क्षेत्र का सौहार्द बिगाड़ने के लिए यह विस्फोटक प्रयोग हो सकता था। मुख्य आरोपी हाजी कुतुबुद्दीन अपने गांव में भी बीते वर्षों में हुईं कई घटनाओं में जिम्मेदार रहा और जेल भी गया है। विभिन्न वजहों से उसके अलीगढ़, मऊ, हैदराबाद से जुड़े होने से पूरा मामला बेहद संवेदनशील होता जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed