फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुस्कान की राह पर माया: पत्नी ने दी मेरठ जैसे हत्याकांड की धमकी, 'वो मुझे काटकर ड्रम में भर देगी'; देखें Video

Mon, 31 Mar 2025 06:35 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: विकास कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 06:35 PM IST
सार

-गोंडा में पति का आरोप, पत्नी ने दी है मेरठ जैसे कांड की धमकी
-नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, दोनों ने किया था प्रेम विवाह, पत्नी ने आरोपों को नकारा

विज्ञापन
Husband in Gonda alleges that wife threatened to commit a crime like Meerut
पति का आरोप, पत्नी ने दी मेरठ हत्याकांड वाली धमकी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद जिले के जलनिगम में तैनात अवर अभियंता धर्मेंद्र कुशवाहा व उनकी पत्नी माया मौर्या के बीच विवाद चर्चा में है। धर्मेंद्र कुशवाहा का आरोप है कि पत्नी माया मौर्या ने उन्हें मेरठ कांड की तरह ड्रम में काटकर भरने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं, माया देवी ने पति का एक युवती के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए पांच साल की बेटी के साथ नगर कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पति के आरोप को गलत बताया है।

Husband in Gonda alleges that wife threatened to commit a crime like Meerut
धर्मेंद्र और माया - फोटो : वीडियो ग्रेब

लेख पढ़कर हुआ दोनों को प्यार
जल निगम में तैनात अवर अभियंता धमेंद्र कुशवाहा मूल रूप से बस्ती के रहने वाले हैं। वह 2015 से जिले के जलनिगम में तैनात हैं। वर्ष 2012 में बस्ती की रहने वाली माया देवी ने मैग्जीन में उनका लेख देखकर संपर्क किया। बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। चार साल दोस्ती के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों से पांच साल की बेटी है। 

Husband in Gonda alleges that wife threatened to commit a crime like Meerut
पति को पीटती पत्नी - फोटो : वीडियो ग्रेब

पत्नी ने रिश्तेदार संग मिलकर पीटा
धर्मेंद्र ने बताया कि पत्नी के नाम तीन गाड़ियां खरीदीं। साथ ही अपने नाम नगर कोतवाली क्षेत्र के पथवलिया डिहवा में जमीन खरीदी। घर बनाने के लिए पत्नी के कहने पर उसके दूर के रिश्तेदार को ठेका दिया। आरोप लगाया कि मकान बनवाने के दौरान गत सात जुलाई 2024 की रात पत्नी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband in Gonda alleges that wife threatened to commit a crime like Meerut
पति पर चीखती चिल्लाती माया - फोटो : वीडियो ग्रेब

पति लगा रहा बेबुनियाद आरोप
जेई ने बताया कि पत्नी माया देवी के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही पत्नी से अलग रहने के लिए कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। वहीं, माया मौर्या का कहना है कि उनकी बेटी शहर के एक निजी विद्यालय में एलकेजी की छात्रा है। जेई पति बेबुनियाद आरोप लगाकर करीब आठ महीने से अलग रह रहे हैं। उनका एक युवती से संबंध है। रिश्तेदार ठेकेदार से उनका लेनदेन का विवाद है। ठेकेदार से खाते में लाखों रुपये मंगवा चुके हैं। मेरठ कांड को आधार बनाकर परेशान कर रहे हैं। न्याय पाने के लिए वह मासूम बेटी के साथ थाने का चक्कर लगा रही हैं।

विज्ञापन
Husband in Gonda alleges that wife threatened to commit a crime like Meerut
पत्नी ने वाइपर से की थी पिटाई - फोटो : वीडियो ग्रेब

सीसीटीवी कैमरे से आ सामने आ सकती है हकीकत
माया मौर्या का कहना है कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिस फुटेज को वायरल किया जा रहा है, वह काफी पुराना है। विवाद के बाद बचाव में पति को वाइपर से मारा-पीटा। माया ने आरोप लगाया कि वह पिछले कई दिनों से सीसीटीवी फुटेज और पति के आरोपों की जांच की मांग कर रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed