फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में 11 की मौत: बारिश... वाहन की तेज रफ्तार, इस कारण नहर में गिरी कार; चश्मदीद ने बताया कैसे हुआ हादसा?

Mon, 04 Aug 2025 09:37 AM IST
शाहरुख खान संजीव शर्मा/अजीत सिंह लवी, संवाद न्यूज एजेंसी गोंडा
संजीव शर्मा/अजीत सिंह लवी, संवाद न्यूज एजेंसी गोंडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Aug 2025 09:37 AM IST
सार

गोंडा के इटियाथोक में बारिश के बीच रविवार सुबह सीहागांव से पृथ्वीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार बोलेरो (एसयूवी) अनियंत्रित होकर बेलवा बहुता सरयू नहर में गिर गई। हादसे में दम घुटने से 11 लोगों की मौत हो गई। चालक व तीन सवार वाहन से कूदकर किसी तरह बचे। एक बच्ची अब भी लापता है। 

विज्ञापन
Gonda Road Accident Rain, vehicle speed and turn became fatal The reason behind Gonda accident came to light
नहर में एसयूवी पलटने से दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समय करीब एक बजे... बेलवा बहुता पुल पर लोगों की भीड़ जमा थी। झमाझम बारिश के बीच हर किसी की निगाह राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम पर टिकी थी। टीम के सदस्य लापता रचना की तलाश कर रहे थे। एक-एक करके अफसर मौके पर पहुंच रहे थे। हर कोई हादसे के कारणों पर चर्चा कर रहा था। 


ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के वक्त तेज बारिश हो रही थी। बोलेरो की रफ्तार भी अधिक थी, ऐसे में मोड़ पर ब्रेक लगाते ही वह सीधे नहर में चली गई। ग्रामीण राम उदित वर्मा ने बताया कि हादसे के वक्त घर पर थे। अचानक बिटिया की बचाओ की आवाज सुनकर जब तक मौके पर पहुंचे तब तक बोलेरो नहर में डूब गई थी। 
Gonda Road Accident Rain, vehicle speed and turn became fatal The reason behind Gonda accident came to light
नहर में गिरी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में पहले तो गांव के कुछ युवक नहर में कूदे, लेकिन बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका। इसके बाद गांव के लोग ट्रैक्टर लेकर आए। रस्सी बांधकर बोलेरो को खींचा गया। तब जाकर लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हो सका।

 
Gonda Road Accident Rain, vehicle speed and turn became fatal The reason behind Gonda accident came to light
नहर में एसयूवी पलटने के बाद गाड़ी को बाहर निकालते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राम कुमार ने बताया कि हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी। नहर के किनारे की सड़क फिसलन भरी थी और बेहद संकरी भी। बोलेरो की ओर से साइड से गुजारने की कोशिश के दौरान अचानक वह फिसलकर नहर में चला गया। वाहन पानी में पूरी तरह डूब गया, जिससे सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। सड़क महज नौ फीट चौड़ी है। पुल संकरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gonda Road Accident Rain, vehicle speed and turn became fatal The reason behind Gonda accident came to light
नहर में एसयूवी पलटने के बाद गाड़ी को बाहर निकालते ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों की आंखों देखी
सन्नू प्रजापति ने बताया कि तेज बारिश हो रही थी। ऐसे में हादसे का यह भी एक कारण हो सकता है। वैसे गाड़ी तेज रफ्तार में थी। ऐसे में ब्रेक लगाने के बाद वह सीधे नहर में चली गई। मोड़ तो पहले से ही चिंता का विषय है। शिवम प्रजापति का कहना है कि हम लोगों ने जैसे सुना, तुरंत मौके पर भागे। राहुल वर्मा व साजन ने कहा कि लोगों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी गई, लेकिन देर हो चुकी थी।


 
विज्ञापन
Gonda Road Accident Rain, vehicle speed and turn became fatal The reason behind Gonda accident came to light
गोंडा में हादसे के बाद मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तेज था नहर के पानी का बहाव
सरयू नहर में पानी का बहाव तेज था। इस कारण राहत व बचाव कार्य में समस्या आई। शाम तक लापता रचना की तलाश नहीं हो पाई। एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed