फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Raghuvanshi: मेडिकल के दौरान सोनम ने बार-बार किया ये काम; बेड पर सिर झुकाकर भी बैठी; 40 मिनट की कहानी

Tue, 10 Jun 2025 08:27 AM IST
शाहरुख खान पवन श्रीवास्तव, अमर उजाला, गाजीपुर
पवन श्रीवास्तव, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 10 Jun 2025 08:27 AM IST
सार

इंदौर दंपती मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गाजीपुर से पकड़ी गई पत्नी के चेहरे पर जरा भी अफसोस नहीं दिखा है। हर किसी के मन में बस एक सवाल था कि आखिर आधी रात सोनम गाजीपुर कैसे पहुंची?

विज्ञापन
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Sonam drinking water repeatedly during medical
sonam raghuvanshi - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गए कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हत्या के बाद लापता पत्नी सोनम 17 दिन बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे में मिली। मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने दावा किया कि सोनम ने ही सुपारी देकर पति राजा की हत्या कराई। मामले में सोनम (24) सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


राजा और सोनम 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा इलाके में दोनों लापता हो गए थे। राजा का शव 2 जून को खाई में मिला था, जबकि सोनम लापता थी। डीजीपी ने बताया कि सोनम ने गाजीपुर पुलिस ने पकड़ा। यूपी के ललितपुर से आकाश राजपूत (19), इंदौर से विशाल चौहान (22) व राज कुशवाहा (21) और आनंद कुर्मी को (23) सागर से गिरफ्तार किया। 
 
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Sonam drinking water repeatedly during medical
राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी। - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने कबूला कि सोनम ने ही हत्या के लिए सुपारी दी थी। मेघालय पुलिस की टीम सोमवार शाम गाजीपुर पहुंच गई। टीम ने सोनम से पूछताछ की लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। 
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Sonam drinking water repeatedly during medical
गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार कराती सोनम रघुवंशी - फोटो : संवाद
चेहरे पर नहीं दिखा अफसोस 
उधर, मध्य प्रदेश के इंदौर से पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय के शिलांग गई सोनम रघुवंशी का चेहरा देश के सामने तब आया, जब वह गाजीपुर जिले के नंदगंज के आंकुशपुर स्थित एक ढाबे से मिली। मेडिकल परीक्षण के दौरान बार-बार पानी पी रही थी लेकिन इस दौरान उसके चेहरे पर तनिक भी अफसोस नहीं था। हर किसी के मन में बस एक सवाल कौंध रहा था कि आखिरकार वह गाजीपुर कैसे पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Sonam drinking water repeatedly during medical
गाजीपुर में देररात ढाबे पर बैठी सोनम रघुरवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
ढाबे के आसपास के लोगों में बस एक ही बात कौंध रही थी। कोई ट्रेन भी ऐसी नहीं है, जिससे वह स्टेशन पर उतरी होगी। वहीं वाराणसी की तरफ से ढाबे तक आने की बात भी लोगों के समझ से परे थी कि आखिरकार रात में सोनम किन परिस्थितियों में यहां तक पहुंची। 

 
विज्ञापन
Indore Couple Missing Sonam and raja Raghuvanshi news Sonam drinking water repeatedly during medical
पुलिस की गिरफ्त में सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला
बार-बार पीती रही पानी 
बहरहाल पुलिस के कब्जे में आने और वन स्टॉप सेंटर तक पहुंचने के दौरान उसने पुलिस अधिकारियों से बात भी नहीं की। इधर मेडिकल कॉलेज के आपातकक्ष स्थित नवनिर्मित आईसीयू कक्ष में 40 मिनट के मेडिकल परीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों से बार-बार पानी की बोतल मांग कर अपनी प्यास बुझा रही थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed