Sonam Raghuwanshi News: मध्य प्रदेश के इंदौर से पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय के शिलांग गई सोनम रघुवंशी का चेहरा देश के सामने तब आया, जब वह नंदगंज के आंकुशपुर स्थित एक ढाबे से मिली। मेडिकल परीक्षण के दौरान बार-बार पानी पी रही थी लेकिन इस दौरान उसके चेहरे पर तनिक भी अफसोस नहीं था। वहीं, दिनभर एक सवाल प्रमुख रुप से उठते रहते कि आखिर सोमन रघुवंशी गाजीपुर कैसे पहुंची?
'गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम?': उठे सवाल...चेहरे पर नहीं दिखा अफसोस, बार-बार पी रही थी पानी; पढ़ें घटनाक्रम
पवन श्रीवास्तव, अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 05:42 AM IST
सार
Raja Raghuvanshi Murder Case: यूपी के गाजीपुर जिले में सोनम रघुवंशी के मिलने के बाद दिन भर जिले का माहाैल अलर्ट मोड में रहा। मेघालय पुलिस के पहुंचते ही सोनम का मेडिकल मुआयना कराया गया। देर रात पुलिस उसे अपने साथ लेते गई। उसे तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन