उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बरातियों से भरी बस में आग लगने से कई लोग झुलस गए हैं। जिसमें पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को शादी समारोह को लेकर बस में सवार लोग महाहर धाम जा रहे थे। इसी दौरान एचटी लाइन के संपर्क में आने से मिनी बस में आग गई। बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। इस दौरान धधकती आग में कई जिंदगिंयां थम गईं। हादसे के दौरान बस से कूदकर कईयों ने अपनी जान बचाई। एक महिला बिलखते हुए बताया कि बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें ...
2 of 12
Ghazipur Bus Fire News
- फोटो : अमर उजाला
बस में मऊ जिले के लोग सवार थे। जो बेटी की शादी समारोह कराने के लिए महाहर धाम जा रहे थे। जिसमें हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग झुलसे हैं। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग इतनी भीषण लगी थी कि बुझाने का साहस कोई नहीं जुटा पा रहा था।
इसे भी पढ़ें; गाजीपुर बस अग्निकांड: जिंदा बची महिला ने बयां की हादसे की कहानी, बिलखते हुए बोली- बच्चे भी सवार थे
3 of 12
Ghazipur Bus Fire News
- फोटो : अमर उजाला
आग की लपटें देख लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। बस में आग लगने के बाद कई लोगों ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में बचे लोग रोते-बिलखते अपने लोगों को ढूंढते रहे। वहीं कई लोगों को झुलसने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें; गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: HT लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, 5 की मौत की पुष्टि; CM ने लिया संज्ञान
4 of 12
Ghazipur Bus Fire News
- फोटो : अमर उजाला
घटना गाजीपुर जिले के मरदह थाना के 400 मीटर के पास हुई। एचटी तार के संपर्क में आने के बाद बस में आग लग गई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है देखा जा रहा है। कितने लोगों की मौत हुई है। अभी यह बता पाना मुश्किल है।
5 of 12
Ghazipur Bus Fire News
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मंजर देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था, हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि ईश्वर ऐसा दिन किसी को न दिखाएं। शादी वाले घर में घटना को लेकर कोहराम मचा है।