{"_id":"65eef34cda65787c9d0239ae","slug":"ghazipur-bus-fire-news-painful-story-of-woman-said-accident-case-2024-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर बस अग्निकांड: जिंदा बची महिला ने बयां की हादसे की कहानी, बिलखते हुए बोली- बच्चे भी सवार थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर बस अग्निकांड: जिंदा बची महिला ने बयां की हादसे की कहानी, बिलखते हुए बोली- बच्चे भी सवार थे
Mon, 11 Mar 2024 05:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 11 Mar 2024 05:49 PM IST
सार
Ghazipur Bus Fire News : गाजीपुर बस अग्निकांड में जिंदा बची महिला ने बताया कि बस में पुरुषों के साथ बच्चे और महिलाएं भी सवार थीं। अचानक तार के संपर्क में आने से बस में आग लग गई। कई लोग मर गए।
विज्ञापन
Ghazipur bus fire news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बरातियों से भरी बस में आग लगने की घटना से पूरे जिले में हड़कंप मचा है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची है। वहीं हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग इतना भयानक था कि बुझाने का साहस कोई नहीं जुटा पा रहा था। वहीं बस में सवार एक महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई। बिलखते हुए उसने बताया कि बस पूरी भरी थी। उसमें बच्चे व महिलाएं भी सवार थीं। कहा कि कई लोगों की मौत हो गई है, संख्या बताना मुश्किल है।
शादी वाले घर में घटना के बाद कोहराम मचा है। दर्दनाक हादसे में कई लोग झुलसे हैं, जबकि पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के बाद मऊ जिले के खिरियां में शादी वाले घर में चीख-पुकार मची है। परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। जिस घर से सुबह बेटी की विदाई हुई उस घर में मौत की खबर से लोगों का कलेजा फटा जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; गाजीपुर अग्निकांड: बस में धधकती आग में कई बरातियों की थम गईं सांसें, तस्वीरों में देखें मौत का दर्दनाक मंजर

जिस घर में मनाई जा रही थी खुशियां, वहां पसरा मातम
मऊ जिले के खिरिया गांव में वधू पक्ष के घर जहां सुबह तक शादी की खुशियां मनाई जा रही थी, वहां हादसे के बाद मातम पसर गया। मंडप भी बिखरा पड़ा है। घर के बाहर ताला लगा है। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदार रोते-बिलखते दिख रहे हैं। गांव के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंची। रोते-बिलखते लोगों को ढांढस बंधाते लोग दिखे। जिसकी लड़की की शादी होनी थी, उसका नाम खुशबू बताया जा रहा है। उसके घर के बाहर दीवार पर शादी का संदेश लिखा भी दिख रहा है।