फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में बड़ा हादसा: कबूतर उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट आने से झुलसे चार बच्चे, सभी की हालत गंभीर

Sun, 20 Sep 2026 05:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 20 Sep 2026 05:47 PM IST
सार

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गली में चूड़ी-बेलन लगाने का काम कर रहे लोग भी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन चारों बच्चों को लेकर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। हादसे के बाद आसपास के कई घरों में भी बिजली के मीटर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Four children suffered burns after coming into contact with high-tension power line while flying pigeons
छत पर कबूतर उड़ा रहे चार बच्चे 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आए - फोटो : अमर उजाला

यूपी के फिरोजाबाद स्थित आसफाबाद 220 बिजलीघर के समीप शांतिनगर में रविवार दोपहर घर की छत पर कबूतर उड़ा रहे चार बच्चे ऊपर से गुजर रही 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आ गए। चारों गंभीर रूप से झुलस गए।


 

Four children suffered burns after coming into contact with high-tension power line while flying pigeons
हादसे के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

लोगों में मची अफरा-तफरी
हाईटेंशन लाइन में धमाका हुआ। इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गली में चूड़ी-बेलन लगाने का काम कर रहे लोग भी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन चारों बच्चों को लेकर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

Four children suffered burns after coming into contact with high-tension power line while flying pigeons
हादसे वाला मकान - फोटो : अमर उजाला

घरों में दौड़ा करंट
फिरोजाबाद के आसफाबाद 220 बिजलीघर के समीप शांतिनगर में रविवार दोपहर घर की छत पर कबूतर उड़ा रहे चार बच्चे ऊपर से गुजर रही 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आ गए। पीड़ित के घर के साथ आसपास के घरों में भी करंट दौड़ गया। तेज धमाके के साथ मकान का मीटर फट गया और आग लग गई। हादसे में तीन भाई-बहन और उनका मौसेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। चारों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार सभी बच्चे करीब 50-50 फीसदी झुलसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four children suffered burns after coming into contact with high-tension power line while flying pigeons
बिजली के मीटर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

मीटर फटा और लगी आग
घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। शांतिनगर निवासी नारायण सिंह के शंखवार मकान की छत पर टीन शेड के पास संजना (16), नीतू उर्फ जान्वी (13), राजन सिंह (8) और उनका मौसेरा भाई ऋषभ (9) पुत्र माता प्रसाद मौजूद थे। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बच्चे छत पर कबूतर उड़ा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आने से तेज धमाका हुआ। मकान में लगा बिजली का मीटर फट गया और आग लग गई। 

विज्ञापन
Four children suffered burns after coming into contact with high-tension power line while flying pigeons
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

दहशत में आए लोग
चारों बच्चे इसकी चपेट में आकर झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गली में चूड़ी-बेलन लगाने का काम कर रहे लोग भी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन चारों बच्चों को लेकर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। हादसे के बाद आसपास के कई घरों में भी बिजली के मीटर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक हुए धमाकों और आग की वजह से कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल जैन ने बताया कि चारों बच्चों की हालत गंभीर है। सभी करीब 50 प्रतिशत तक झुलसे हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed