{"_id":"6981fdd1048637a59d0c82de","slug":"firozabad-murder-case-police-arrest-father-who-killed-son-mayank-2026-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बेटे की इस बात पर बाैखला गया था पिता, हंसिया से किए थे ताबड़तोड़ 25 वार; मयंक हत्याकांड में नया अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटे की इस बात पर बाैखला गया था पिता, हंसिया से किए थे ताबड़तोड़ 25 वार; मयंक हत्याकांड में नया अपडेट
Tue, 03 Feb 2026 07:23 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:23 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। पिता ने अपने बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चाैंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
firozabad murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फिरोजाबाद के मक्खनपुर के जिजौली मोहल्ले में सोमवार को हुई 14 साल के मयंक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पिता राजेश कुमार राजपूत को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे हत्या में प्रयुक्त हंसिया और एक चाकू बरामद किया गया है। इधर, गिरफ्तारी से पूर्व सुबह करीब 10.30 बजे मयंक के ननिहाल पक्ष ने जिजौली में सड़क जाम की। पुलिस के समझाने पर हटे। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव ले गए और शाम को गांव में पुलिस पहरे में अंतिम संस्कार किया।
आरोपी पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी बार कहा तो उसने मां से शिकायत करने की धमकी दी। इस पर आपा खो बैठा और पास रखे हंसिये को मयंक पर फेंका, जो कि उसकी आंख के पास जा लगा। खून निकलने पर मयंक सीढि़यों की ओर भागते समय गिर गया और सिर में चोट लगने पर खून निकलने लगा। मयंक अचेत भी हो गया। इस पर डर लगा कि पत्नी उर्मिला अपने मायके वालों को बुलाकर पिटवाएगी और पुलिस भी बेटे पर जानलेवा हमले में जेल भेजेगी। तभी उसने बेटे पर ताबड़तोड़ हंसिये व सब्जी काटने वाले चाकू से वार किए।
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी बाप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या पुख्ता होने के बाद उसने शव को बक्से में छिपाया था। इस पूरे घटनाक्रम में उसे 2.45 बज गए। पत्नी के आने का समय होने के कारण वह घर में फैले रक्त की आधी-अधूरी सफाई करने के बाद भाग गया था। घर से भागने के बाद कुछ देर पास ही के एक पार्क में बैठा था। वहां उसे घर पर पुलिस पहुंचने की जानकारी हुई। पुलिस गिरफ्तारी के डर से क्षेत्र में ही यहां-वहां छिपकर रात काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम मयंक की हत्या के बाद विलाप करती मां और बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी की भी करना चाहता था हत्या
राजेश ने पुलिस कस्टडी में बयान दिया कि वह बेटे की हत्या करना नहीं चाहता था। अचानक हुए घटनाक्रम में उसने यह हत्या कर दी। राजेश ने यह भी बताया कि वह बेटे की हत्या के दौरान पत्नी की भी हत्या करना चाहता था। मगर, वह उस मंसूबे में सफल नहीं हुआ।

मासूम मयंक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार
राजेश के बयान और पुलिस की जांच में मयकं पर 20 से 25 दफा हंसिया और चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस इसकी तस्दीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से करने में जुटी है। बुधवार को पुलिस को यह सीएमओ कार्यालय से प्राप्त होगी। राजेश के हाथ के अंगूठे व एकाधा उंगली में भी चाकू से हमले के दौरान चोट के निशान मिले हैं।