{"_id":"613913af8ebc3ed175178640","slug":"love-marriage-aligarhs-renu-became-rihanna-got-married-in-temple-touched-her-husband-s-feet-and-blessed-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये मोहब्बत है: प्यार चढ़ा परवान, अलीगढ़ की रिहाना बनीं रेनू, मंदिर में किया विवाह, पति के पैर छू लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये मोहब्बत है: प्यार चढ़ा परवान, अलीगढ़ की रिहाना बनीं रेनू, मंदिर में किया विवाह, पति के पैर छू लिया आशीर्वाद
Thu, 09 Sep 2021 02:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:15 AM IST
सार
नोएडा की एक फैक्टरी में साथ-साथ काम करने वाले प्रेमी जोड़े ने फर्रूखाबाद के कायमगंज के एक मंदिर में मंगलवार को शादी कर ली। इसके बाद प्रेमी जोड़ा कोतवाली पहुंचा और खुद के बालिग होने जानकारी देकर सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
फर्रूखाबाद: प्रेमी जोड़े ने मंदिर में की शादी
- फोटो : अमर उजाला
सच्चा प्यार और अपने जीवनसाथी पर विश्वास हो तो कोई मजहब उनको एक होने से नहीं रोक सकता। हां कुछ कठिनाइयां आएंगी, लेकिन समर्पण भाव और नेक इरादा हर बाधा को दूर कर देगा। अपने प्यार को परवान चढ़ाने वाली अलीगढ़ की रिहाना पर यह बात सटीक बैठती है। रिहाना ने कायमगंज के विकास राजपूत से हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया। अब रजिस्ट्रेशन कराकर अपना नाम रेनू रख लिया। सभी के सामने अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा की रहने वाली रिहाना व कायमगंज के गांव सलेमपुर टिलियां निवासी विकास राजपूत दोनों साथ-साथ नोएडा की एक फैक्टरी में काम करते थे। प्रेमी जोड़े ने मंगलवार को बड़ी देवी मंदिर में सात फेरे लिए और कोतवाली जाकर अपने बालिग होने के प्रमाण दिए। पुलिस ने युवती के परिजनों से मोबाइल से बात की तो पिता ने बेटी को भूल जाने की बात कही।
फर्रूखाबाद: प्रेमी जोड़े ने मंदिर में की शादी
- फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया। रिहाना खुशी-खुशी अपनी ससुराल पहुंची। ससुराल में उसे प्यार व सम्मान भी मिला। बुधवार को रिहाना अपने पति के साथ तहसील पहुंची, हिंजाम नेता प्रदीप सक्सेना की मदद से शादी पंजीकृत कराई। गांव में बहू की मुंह दिखाई का बुलावा भी दिया गया है।
फर्रूखाबाद: मंदिर में शादी कर पुलिस की शरण में पहुंचा प्रेमी जोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
कुछ ऐसे शुरु हुई प्रेम कहानी
नोएडा की एक फैक्टरी में साथ-साथ काम करने वाले प्रेमी जोड़े ने फर्रूखाबाद के कायमगंज के एक मंदिर में मंगलवार को शादी कर ली। इसके बाद प्रेमी जोड़ा कोतवाली पहुंचा और खुद के बालिग होने जानकारी देकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस ने युवती के परिजनों से वार्ता कर उसे युवक के सुपुर्द कर दिया था। जनपद अलीगढ़ थाना लोधा निवासी 19 वर्षीय रिहाना कायमगंज के गांव सलेमपुर टिलियां निवासी विकास कुमार राजपूत के साथ नोएडा की एक बल्ब बनाने की एक फैक्टरी में काम करती थी।

- फोटो : अमर उजाल ा
युवती हाई स्कूल तो युवक इंटर पास है। दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया। मंगलवार रात दोनों प्रेमी अपने परिजनों को बिना बताए नोएडा से कायमगंज आ गए। प्रेमी जोड़े ने हिंजाम नेता प्रदीप सक्सेना से मदद मांगी। इस पर प्रदीप ने घसिया चिलौली स्थित बड़ी देवी मंदिर में दोनों की शादी करा दी। इसके बाद दोनों कोतवाली पहुंचे थे। वहां एसआई नीतू से मुलाकात कर दोनों ने खुद के बालिग होने के प्रमाण पत्र पेश किए।
विज्ञापन
फर्रूखाबाद: मंदिर में शादी कर पुलिस की शरण में पहुंचा प्रेमी जोड़ा
- फोटो : कानपुर
शादी में दोनों के परिवारों में से कोई शामिल नहीं हुआ। प्रेमी जोड़ा कुछ देर तक थाने में बैठा रहा। इसके बाद एसआई नीतू ने बताया कि लोधा थाने की पुलिस के माध्यम से युवती के परिजनों से बात की गई तो पिता ने बताया कि जब वह घर से चली गई है तो उन्हें कोई एतराज नहीं है। इस पर पुलिस ने युवती को युवक के सुपुर्द कर दिया। प्रेमी जोड़ा खुशी-खुशी अपने घर को चला गया।