फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दो ट्रेलर की भिड़ंत...भीषण लपटों के बीच गूंजती रहीं क्लीनर की चीखें, दर्दनाक माैत; मंजर देख कांप गई रूह

Thu, 26 Jun 2025 07:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 26 Jun 2025 07:57 PM IST
सार

एटा में दर्दनाक हादसा हुआ। दो ट्रेलर की भिड़ंत होने के बाद आग लग गई। क्लीनर भीषण लपटों के बीच फंस गया। मदद के लिए पुकारता रहा। उसकी दर्दनाक माैत हो गई।

विज्ञापन
huge fire broke out after two trailers collided cleaner was burnt alive
दो ट्र्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा के आगरा रोड पर ईशन नदी की पुलिया काफी संकरी है। यहां से एक बार में एक वाहन की निकल पाता है। बृहस्पतिवार को सुबह तड़के लगभग 3 बजे कायमगंज से जो ट्रेलर अजमेर जा रहा था, उसमें लगभग 40 टन मक्का भरी हुई थी। वहीं टूंडला की ओर से आने वाले ट्रेलर में डस्ट भरी थी। दोनों ही वाहन काफी बड़े और लंबाई में अधिक हैं।


 
huge fire broke out after two trailers collided cleaner was burnt alive
एटा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर दुकान करने वाले गोलू ने बताया कि वह आगरा रोड पर पास में ही एक मकान में रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 3 बजे दोनों वाहनों के टकराने की तेज आवाज सुनाई दी। आसपास के लोगों के साथ बाहर आकर देखा तो ईशन नदी की पुलिया पर आग की तेज और भयंकर लपटें उठ रही थीं। उसी आग के बीच से किसी के चिल्लाने की आवाज भी आ रही थी।

 
huge fire broke out after two trailers collided cleaner was burnt alive
एटा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को फोन के माध्यम से सूचना दी। जब तक पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी और दमकलकर्मी वहां पहुंचे आग भयंकर रूप ले चुकी थी। किसी तरह से कड़ी मशक्कत करते हुए दमकलकर्मियों ने लगभग 1 घंटे में आग पर काबू पाया। तब तक डस्ट वाले ट्रेलर के अंदर फंसे क्लीनर राजवीर की मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
huge fire broke out after two trailers collided cleaner was burnt alive
घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मक्का व्यापारी दिनेश चंद्र निवासी कायमगंज ने बताया कि फर्म केसीएम इंटरप्राइजेज से लगभग 40 टन मक्का लेकर ट्रेलर अमन इंटरप्राइजेज अजमेर जा रहा था। तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना का कारण जानने के लिए पुलिस टीम जांच-पड़ताल कर रही है।


 
विज्ञापन
huge fire broke out after two trailers collided cleaner was burnt alive
एटा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिंदा जलकर क्लीनर की माैत
एटा में ईशन नदी की संकरी पुलिया होने के कारण 2 ट्रेलर में भीषण भिड़ंत हो गई। इससे आग लग गई। इसके कारण एक ट्रेलर का क्लीनर जिंदा जल गया। मृतक क्लीनर राजस्थान के धौलपुर जिले का निवासी था। मक्का कायमगंज से अजमेर जा रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह तड़के 3 बजे शहर के आगरा रोड स्थित ईशन नदी की संकरी पुलिया पर मक्का लेकर जा रहे ट्रेलर और डस्ट से भरे हुए ट्रेलर में भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। डस्ट ले जा रहे ट्रेलर का क्लीनर राजवीर निवासी दंडौली थाना मनिया जिला धौलपुर राजस्थान केबिन में बुरी तरह से फंस गया। जब तक सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग को बुझाया गया तब तक राजवीर जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई। वहीं चालक निरंजन लाल कूदकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें-UP: नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म...छत पर इस हाल में मिली नाबालिग, देखकर सन्न रह गए परिजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed