फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenage girl harassed after being given intoxicating substance

UP: नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म...छत पर इस हाल में मिली नाबालिग, देखकर सन्न रह गए परिजन

Thu, 26 Jun 2025 06:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 26 Jun 2025 06:45 PM IST
सार

एटा में किशोरी से दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। तलाशते हुए परिजन जब आरोपियों के घर पहुंचे तो किशोरी को देख सन्न रह गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Teenage girl harassed after being given intoxicating substance
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी को ले जाने और सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट थाना जसरथपुर में दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने गांव नदराला निवासी सनी कुमार सहित 4 लोगों पर नाबालिग बेटी को घर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि सनी कुमार निवासी नदराला 19 अप्रैल को अपने साथी टीटू उर्फ अवनीश कुमार, राजेंद्र और खुशीराम के साथ मिलकर 16 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। इसके बाद नशीला पदार्थ सुंघाया और अपने घर ले गया। यहां इन लोगों ने नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


 

परिजन बेटी को तलाश करते हुए राजेंद्र के घर पर पहुंचे तो 20 अप्रैल की सुबह इनकी छत पर निर्वस्त्र डरी-सहमी बैठी थी। देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी और अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। जब आरोपियों के घर पहुंचे तो यह लोग वहां नहीं थे। परिजन ने गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। आरोपियों को पता लगा कि इनके घर पर गए हैं तो रास्ते में घेरकर पीड़िता के भाई को बुरी तरह से पीटा। 

इतना ही नहीं धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से हाथ धो बैठोगे। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच करते हुए, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed