Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईश्वर न दिखाए ऐसा मंजर: खून से लथपथ पिता की लाश...लिपटकर रोता दो साल का मासूम, ये तस्वीरें चीर देंगी कलेजा

Tue, 10 Dec 2024 07:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 07:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वो अपने दो साल के बेटे के साथ था। युवक की मौत के बाद दो साल का मासूम लाश से लिपटकर पापा-पापा पुकारता रहा, लेकिन पिता की शरीर से कोई हलचल न थी। ये दृश्य देख लोगों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
Dead body of father drenched in bloo two year old innocent child crying while hugging
एटा सड़क हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में सोमवार की देर शाम बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में बैठा लगभग दो वर्षीय बेटा पापा को पुकारता रहा, तब तक पिता की सांसें थम गईं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं, बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल हो गए।


बेटे के दवा दिलाने जा रहा था
थाना कोतवाली देहात के गांव अल्लैपुर निवासी रोहन सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम बेटा विकास (22) घर से बच्चे को दवा दिलाने गिरौरा आ रहा था। रास्ते में मुरकटिया मंदिर के पास एक बाइक से उसकी स्कूटी की टक्कर हो गई। विकास के साथ ही स्कूटी पर बैठा बालक और बाइक पर सवार अतर सिंह और उनकी पत्नी ज्योति निवासी कस्बा व थाना बिलारी जिला मुरादाबाद भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के साथ इतनी घिनौनी करतूत... शर्म भी न आई, देखकर 11 साल के बेटे को लगा सदमा; खो बैठा मानसिक संतुलन

 
Trending Videos
Dead body of father drenched in bloo two year old innocent child crying while hugging
पिता की लाश के पास बिलखता मासूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह लोग सकीट कस्बा में एक गमी से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज भिजवाया और पुलिस को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने विकास को मृ़त घोषित कर दिया। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
 
Dead body of father drenched in bloo two year old innocent child crying while hugging
पिता की लाश के पास बिलखता मासूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम बेटे का वीडियो हुआ वायरल
विकास की तीन वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। बेटा दो साल का है। रोते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल विकास के पास उसका बेटा रोता दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों ने बेटे को गोद में उठाकर चुप कराने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of father drenched in bloo two year old innocent child crying while hugging
पिता की लाश के पास बिलखता मासूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटा की हालत देख छलक पड़े लोगों के आंसू
पिता की लाश के पास दो साल का मासूम रोता-बिलखता रहा। वो बार-बार पापा-पापा पुकारता रहा, लेकिन पिता के शरीर से कोई हलचल नहीं हो रही थी। इस दृश्य को जब लोगों ने देखा तो आंसू छलक पड़े। 
विज्ञापन
Dead body of father drenched in bloo two year old innocent child crying while hugging
पिता की लाश के पास बिलखता मासूम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अन्य सड़क हादसों में आठ लोग घायल
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग और घायल हो गए। कालीचरन निवासी दातागंज बदायूं, ऊदल सिंह और शिवकुमार निवासी धनिगा थाना पिलुआ, अतुल निवासी पृथ्वीराजपुर और उमेश निवासी नगला फरीद थाना कोतवाली देहात, किशनपाल निवासी गढि़या थाना मिरहची और सर्वेश व राजकुमार निवासी मरजातपुर थाना बागवाला की बाइक गोवंश से टकराने से घायल हुए हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed