{"_id":"609048ad8ebc3ebd050e8bdf","slug":"up-panchayat-election-result-2021-bsp-surprised-everyone-bjp-s-strategy-failed-state-minister-saved-laj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनाव: बसपा ने सबको चौंकाया, भाजपा की रणनीति फेल, प्रदेश मंत्री ने बचाई लाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनाव: बसपा ने सबको चौंकाया, भाजपा की रणनीति फेल, प्रदेश मंत्री ने बचाई लाज
Tue, 04 May 2021 01:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 May 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी छुपा रुस्तम साबित हुई है। चुनाव के पहले से लेकर मतदान तक आम जनमानस ने बसपा समर्थित के प्रत्याशियों की सूची को देखकर ऐसा नहीं सोचा था कि प्रथम रुझान में वह सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा सपा को भी पीछे छोड़ देगी। कुल 17 सीटों में अभी तक के रुझान में बसपा सबसे ज्यादा सात सीटों पर आगे है।
Trending Videos
यूपी पंचायत चुनाव
- फोटो : amar ujala
भाजपा ने जो दावा किया था कि सभी 17 सीट पर जीत हासिल करेंगे उसकी हालत कमजोर है। प्रमुख सीट पहाड़ी से चुनाव लड़ रहे संभावित जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव को अपनी सीट जीतने के लिए एडी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। अंतिम समाचार तक वह ढाई सौ वोट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के दो जिला पंचायत सदस्य रह चुके भदेदू से शिवशंकर सिंह की पत्नी प्रेमा सिंह और हन्ना विनैका से अर्जुन शुक्ला भी संघर्ष में आगे हैं।
यूपी पंचायत चुनाव
- फोटो : amar ujala
भाजपा को रैपुरा और ओरा की सीट पर भी चमत्कार होने की उम्मीद है। इस प्रकार महज पांच सीट पर भाजपा बढ़त बनाये है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे का कहना है कि बागी प्रत्याशियों के कारण और प्रत्याशी चयन में कुछ गड़बड़ी होने से स्थिति चिंताजनक बनी है लेकिन यह पार्टी का चुनाव नहीं होता है। उधर बसपा ने अपने छिपे पत्ते पहले नहीं खोले जो अब मतगणना के अंतिम दौर में सामने आ रहे हैं। बरगढ़ से अनिल कुमार जीत हासिल कर प्रमाण पत्र ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव
- फोटो : amar ujala
खंडेहा से राजाराम पाल, इटवा से उमाकांत, परसौंजा से जब्बर सिंह, रसिन से जगदीश यादव, सरैंया से मीरा भारती व चुरेह केशरूआ से शिवऔतार त्रिपाठी अपने भाजपा व सपा के प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं। जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने कहा कि बसपा सात सीटों पर जीत हासिल कर लेगी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के पास भी कुछ हद तक मुस्कराने का मौका है। अकबरपुर सीट से अनुराधा देवी पटेल जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
मतगणना स्थल का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
भसौंधा से विमला देवी, भाैंरी से अनीता बघेल और सरधुआ से दयाराम यादव आगे चल रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि चुनाव के पहले ही उनकी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव समेत कई कार्यकर्ताओं को भाजपाइयों के इशारे पर जेल भेज दिया गया नहीं तो उनकी पार्टी भी सात सीटों पर जरूर जीत हासिल करती। भाजपा से टिकट न मिलने पर मंडौर से बगावत कर निर्दलीय लडे़ विनीत द्विवेदी जीत चुके हैं।