{"_id":"60f44c58c8f407027018e98f","slug":"three-brothers-drowned-in-shabri-falls-in-chitrakoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शबरी जलप्रपात में डूबने से तीन भाइयों की मौत: लॉकडाउन होने पर घूमने आये थे, सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ा, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबरी जलप्रपात में डूबने से तीन भाइयों की मौत: लॉकडाउन होने पर घूमने आये थे, सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ा, चली गई जान
Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
शबरी जलप्रपात में तीन भाइयों की डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के शबरी जलप्रपात में एक परिवार के तीन रिश्ते में भाइयों की नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। जबकि चौथे युवक को सकुशल बचा लिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार नहाने के दौरान सेल्फी लेते समय संतुलन बिगड़ने से एक युवक गिरा फिर उसे बचाने में तीनों डूब गये।
Trending Videos
शबरी जलप्रपात में तीन भाइयों की डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
बाइक से आये थे सभी घूमने
कोविड वीकेंड होने पर ही अतर्रा निवासी पीयूष, मोहित, साहिल साहू अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाइक से शबरी जलप्रपात पहुंचे थे। रास्ते में तो सभी बाइक चालक सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहने थे लेकिन नहाते समय सुरक्षा में तनिक चूक तीन घर पर भारी पड़ गई।

मौके पर कोई विशेषज्ञ गोताखोर तो थे नहीं जब यह घटना की जानकारी हुई तो आसपास गांव के कुछ कोल समुदाय के युवकों ने साहस दिखाते हुए पानी में छलांग लगाई और युवकों को बाहर निकाल लिया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों के पहुंचने के पहले ही चारों (आकाश समेत जो बाद में जिंदा बचा) को बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों की मानें तो चारों जिंदा थे और और उन्हें अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नजदीक के कारण ले गये मझगवां
मारकुंडी के शबरी जलप्रपात स्थल पर दर्दनाक हादसे के बाद पानी से निकाले गये पीयूष, मोहित, साहिल को मप्र के मझगवां अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि घटना स्थल से मझगवां मप्र अस्पताल लगभग 15 किमी है जबकि मानिकपुर सीएचसी 30 किमी है। इस घटना की मानिकपुर तक सूचना पहुंचने के बाद वहां से एबुंलेस, पुलिस व प्रशासन की टीम को पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों की मानें तो पानी से निकालने के बाद तीनों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का लगभग 25 मिनट इंतजार करना पड़ा।

पुलिस ने की महिला की मदद
रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में एक निर्वस्त्र घूम रही अर्द्धविक्षिप्त महिला का कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। इसकी जानकारी होने पर थाने से दरोगा अनिल गुप्ता मय टीम पहुंचे और लोगों को मना कर बाजार से साड़ी लाकर महिला को पहनाया। इसके बाद महिला को वहां से भेजा गया।