बदायूं में रोडवेज बस स्टैंड के पास होटल की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारकर खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से पांच लड़कियों समेत 10 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने होटल के मालिक को भी मौके से पकड़ा है। पुलिस सभी से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस के वहां पहुंचते ही हड़कंप मच गया, लोग कमरे से निकलकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी के चलते वहां मौजूद सभी लोग पकड़े गए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पुष्ट जानकारी के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जिस्मफरोशी का खुलासा: रोडवेज बस स्टैंड के पास पुलिस ने होटल में मारा छापा, पांच लड़कियों समेत पकड़े गए 10 लोग
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 09 Sep 2022 04:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन