फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बदायूं में एसएसपी दफ्तर के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक का वीडियो, तड़पते हुए ये बोला

Thu, 02 Jan 2025 12:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 12:09 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं के एसएसपी कार्यालय में बुधवार दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब मोहल्ला नई सराय निवासी गुलफाम (35) ने एसएसपी कक्ष के ठीक सामने खुद को आग लगा ली। वह 60 फीसदी झुलस गया। बरेली के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
man set himself on fire at SSP office in Badaun
पीड़ित युवक ने लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

बदायूं में एसएसपी कार्यालय परिसर में खुद को आग लगाने वाले युवक ने अस्पताल में पहुंचकर पुलिस व नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ सिटी, सदर कोतवाल व नगर विधायक पर आरोप लगाते हुए युवक बोला कि उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है। युवक ने कहा कि सीओ सिटी ने डोडा में जेल भेजने की धमकी दी। फोन करके विधायक ने पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। अस्पताल में स्ट्रेचर पर ले जाते समय एसएसपी के सामने बोला- मेरे बयान दर्ज करो, लेकिन पुलिस ने उसे इलाज के लिए भेज दिया। बता दें कि मोहल्ला नई सराय निवासी गुलफाम (35) ने बुधवार को एसएसपी कक्ष के ठीक सामने खुद को आग लगी ली, जिससे वह 60 फीसदी तक झुलस गया। उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

man set himself on fire at SSP office in Badaun
युवक की हालत गंभीर, बरेली रेफर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास करने वाले नई सराय निवासी गुलफाम को जिला अस्पताल से जब रेफर किया जा रहा था तब स्ट्रेचर से एंबुलेंस की तरफ ले जाते समय उसे अपनी जान की परवाह नहीं थी। शरीर की खाल उधड़ी पड़ी थी। बावजूद इसके वह चीख-चीखकर कह रहा था कि कोतवाल ने गद्दारी की है। नगर विधायक का नाम भी उसने लिया। 

संबंधित वीडियो 
man set himself on fire at SSP office in Badaun
अस्पताल में एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के सामने कहा कि उसके बयान दर्ज किए जाएं। गुलफाम बोला कि 30 दिसंबर को उसके साथ घटना हुई। उसका ई-रिक्शा, मोबाइल, फोन और 2200 रुपये सभासद पति व उसके साथियों ने छीन लिए। युवक ने घटना करने वालों के नाम बताते हुए कहा कि सभी ने उसका ई-रिक्शा छीनकर घर में बंधक बना लिया। इसकी शिकायत कोतवाली में की, लेकिन कोतवाल ने मदद नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
man set himself on fire at SSP office in Badaun
पीड़ित युवक का जिला अस्पताल से किया गया रेफर - फोटो : अमर उजाला
थाने वालों ने कार्रवाई के बजाय उसके ऊपर ही दबाव बनाया। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कोतवाल राकेश सिंह को फोन करके आरोपियों पर कार्रवाई करने से मना कर दिया। सीओ संजीव कुमार ने दबाव बनाया, कहा कि दो किलो डोडा पाउडर में जेल भेज देंगे। बोला- पुलिस ने उसे बेबस और मजबूर कर दिया। इस कारण वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ। 
विज्ञापन
man set himself on fire at SSP office in Badaun
एंबुलेंस के पास खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सात माह पहले भी कर चुका है आत्मदाह का प्रयास 
गुलफाम सात माह पहले भी आत्मदाह का प्रयास कर चुका है। वह सात माह पहले एसएसपी कार्यालय पहुंचा था और आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया था। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने आग लगने से पहले ही उसे रोक लिया था। बावजूद इसके उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। सात दिन पहले भी उसने आत्मदाह करने की धमकी दी थी। आरोप तमाम लगाए, लेकिन पुलिस सिर्फ पति पत्नी के बीच विवाद की बात कहकर मामले को हल्के में लेती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed