बदायूं के उझानी क्षेत्र में मंगलवार सुबह अल्लापुर चमारी गांव का माहौल बेहद गमगीन रहा। बागपत हादसे में जान गंवाने वाले गांव के सात में से छह लोगों की अर्थियां एक साथ उठीं तो चीख-पुकार मच गई। अपनों को खोने के गम में परिजन बिलख पड़े। महिलाओं के करुण क्रंदन से माहौल और भी मार्मिक हो गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और नम आंखों से अपनों को विदाई दी। जनप्रतिनिधियों और डीएम-एसएसपी ने गांव में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
बदायूं: एक साथ उठीं छह अर्थियां, चीख-पुकार से गूंज उठा अल्लापुर चमारी गांव, बागपत हादसे में गई थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:53 PM IST
सार
बागपत जिले में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों का अंतिम संस्कार कछला गंगा घाट पर किया गया। ये सभी लोग अल्लापुर चमारी गांव के रहने वाले थे। मंगलवार सुबह एक साथ छह अर्थियों उठीं तो चीख-पुकार से पूरा गांव गूंज उठा। जनप्रतिनिधियों और डीएम-एसएसपी ने गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन