उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार को हुई मुठभेड़ के दौरान दबोचे गए दो बदमाशों में एक का सभासद रिश्तेदार भी पुलिस के निशाने पर है। पुलिस को शक है कि सभासद ने ही दोनों बदमाशों को अमृतसर में सराफ के घर पड़ी 30 लाख की डकैती का सोना बेचने के लिए बिजनौर बुलाया था। जिस सराफ को सोना बेचना था, उसकी भी पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान मंडावर रोड से पंजाब के पटियाला की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एनएसजी के बर्खास्त कमांडो रंजीत उर्फ फौजी व मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसौली निवासी अमजद को दबोचा था। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। सिपाही बादल ढाका भी गोली लगने से घायल हुआ था। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 305 ग्राम सोना, दो पिस्तौल और बाइक बरामद की थी।
2 of 5
मौके पर जांच करती टीम।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार यही दोनों बदमाश 19 जुलाई को बिजनौर की मुथूट फाइनेंस में सोना लूटने आए थे। रंजीत सोना लूटने के लिए अकेला गया था, जबकि अमजद मालती नगर कालोनी में मौजूद था लेकिन सायरन बजने के बाद रंजीत लूट में सफल नहीं हो पाया था। जब वह बाहर निकला तो उसे पॉपकॉर्न विक्रेता होशराम ने पकड़ लिया था लेकिन रंजीत के हवा में फायर करने के बाद दिल का दौरा पड़ने से होशराम की मौत हो गई थी और रंजीत गलियों में होता हुआ फरार हो गया था।
3 of 5
बिजनौर में मुठभेड़।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसर दोनों बदमाश अमृतसर में हुई डकैती का लूटा सोना बेचने बिजनौर में आए थे और मुठभेड़ हो गई। बताया गया कि अमजद की ससुराल बिजनौर के मोहल्ला मिदर्गान में है और बिजनौर नगर पालिका का एक सभासद अमजद का रिश्तेदार है।
4 of 5
पिस्टल बरामद।
- फोटो : amar ujala
पुलिस को शक है कि रिश्तेदार ने ही अमृतसर में सराफ के यहां पड़ी 30 लाख की डकैती का सोना बेचने के लिए अमजद व रंजीत को बिजनौर बुलाया था। एक सराफ को भी सोना खरीदने के लिए तैयार कर लिया था। पुलिस के निशाने पर अमजद का रिश्तेदार व सराफ हैं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक, इस बारे में जांच कराई जा रही है।
5 of 5
बाइक बरामद।
- फोटो : amar ujala
पंजाब पुलिस ने रंजीत से डकैती को लेकर की पूछताछ
बुधवार को अमृतसर के सिविल लाइन थाने की पुलिस बिजनौर जिला अस्पताल पहुंची और रंजीत से अमृतसर में सराफ के घर डकैती के बारे में पूछताछ की। रंजीत ने 21 मार्च को गैंग के साथ अमृतसर में सराफ के यहां डाका डालकर 30 लाख का सोना लूटा था। इस घटना में अमजद उसके साथ नहीं था। अमजद का रिश्तेदार शादाब, हनी ठाकुर व दो अन्य बदमाश उसके साथ रहे थे।