फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पुलिस कस्टडी से फरार आदित्य राणा के गांव में भारी फोर्स तैनात, हर तरफ पसरा सन्नाटा, खौफ में ग्रामीण

Thu, 25 Aug 2022 09:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Aug 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
Police force is deployed in village of criminal Aditya Rana in Bijnor district see photos
फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala

पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर में पुलिस कस्टडी से फरार हुए कुख्यात आदित्य राणा के गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बुधवार की रात्रि में सीओ धामपुर के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स ने आदित्य की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने आदित्य के सगे भाई सहित कई संबंधियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। 



मंगलवार को कोर्ट में पेशी से लौटते समय शाहजहांपुर में आदित्य के पुलिस को चकमा देकर फरार होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। अपने ही गांव राणा नांगला के दोहरे हत्याकांड के बाद से ही आदित्य जेल में बंद था। आदित्य फरार होने के बाद एक बार फिर पुलिस के लिए किसी सरदर्द से कम नहीं हैं।

Police force is deployed in village of criminal Aditya Rana in Bijnor district see photos
गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala

पुलिस को डर है कि आदित्य फिर किसी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव राणा नंगला में मृतक राकेश व मुकेश के घर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। 

Police force is deployed in village of criminal Aditya Rana in Bijnor district see photos
आदित्य के गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : amar ujala

सीओ धामपुर इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में थाना स्योहारा, धामपुर, हल्दौर, नहटौर, शेरकोट आदि थानों की फोर्स ने ग्राम राणानांगला सहित आदित्य की तलाश में आधा दर्जन संभावित ठिकानों पर छापामारी की। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि पूछताछ के लिए आदित्य के सगे भाई बिट्टू सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police force is deployed in village of criminal Aditya Rana in Bijnor district see photos
आदित्य राणा के गांव में सन्नाटा और फोर्स तैनात। - फोटो : amar ujala

आदित्य का खौफ आज भी है कायम
कुख्यात आदित्य की फरारी ने एक बार फिर पांच वर्ष पुरानी तस्वीर लाकर रख दी। गांव राणानंगला की गलियों में एक बार फिर खौफ का सन्नाटा पसरा है। गुरुवार को दिन में ग्रामीणों की चहल पहल से दूर गांव में पुलिस के बूटों की आवाज ही सुनाई दी। कुख्यात आदित्य का खौफ ग्रामीणों पर पूरी तरह हावी नजर आया। बहुत कम लोग ही घर से बाहर नजर आए। 

विज्ञापन
Police force is deployed in village of criminal Aditya Rana in Bijnor district see photos
आदित्य राणाष - फोटो : amar ujala

थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने भारी पुलिस बल के साथ गांव में पैदल मार्च कर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया, लेकिन इस सुरक्षा घेरे के बाद भी ग्रामीण अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आदित्य के खौफ का ग्रामीणों पर इतना असर बैठा हुआ है कि जब आदित्य ने मुकेश की गोली मारकर हत्या की थी, तब ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचना तो दूर, अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए थे। मुकेश की पत्नी सुनीता व परिजनों ने गांव में हर चौखट पर मदद की भीख मांगी थी, लेकिन कोई मददगार सामने नहीं आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed