करीब सात माह पहले शाहजहांपुर में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ ढाई लाख रुपये का इनामी कुख्यात आदित्य राणा मुठभेड़ में ढेर हो गया। आदित्य और उसके साथी बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिजनौर के स्योहारा में एक मुखिबर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार रात दो बजे स्योहारा-नूरपुर रोड स्थित ग्राम बुढ़नपुर नहर के पास जंगल में आदित्य राणा और उसके साथी की घेराबंदी की थी।
2 of 6
एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, आदित्य राणा ने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई। पुलिस गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे लेकर स्योहारा सामुदायिक केंद्र पर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी बदमाश फरार हो गया। घायल पुलिस कर्मियों को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 of 6
एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ की सूचना पर एसपी नीरज जादौन, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, एएसपी इंदु सिद्धार्थ, एसपी पूर्वी धर्म सिंह मारछाल कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचे।
4 of 6
एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अभिरक्षा से दो बार फरार हुआ था आदित्य
कुख्यात आदित्य राणा न्यायालय में पेशी पर लाए जाने के दौरान दो बार पुलिस हिरासत से फरार हो चुका था। वर्ष 2017 में फरार होने के बाद उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।
5 of 6
एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शिवाला कलां के एक मामले में 23 अगस्त 22 को बिजनौर पेशी से लौटते वक्त जिला शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। वहीं, 16 सितंबर 2022 को ढाई लाख का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही उसे प्रदेश की अपराध माफिया की सूची में शामिल किया गया था।