उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में एक कार गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से गैरेज में खड़ी चार लग्जरी कार जलकर राख हो गई। हालांकि एक गाड़ी, छोटा हाथी और ट्रैक्टर को बचा लिया गया है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं गैरेज में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।
यूपी: गैरेज में अचानक लगी भीषण आग, जलकर राख हुई चार लग्जरी कार, तस्वीरों में देखें हाल
चांदपुर के मोहल्ला कटारमल निवासी संदीप जैन का मोहल्ला पतियापाड़ा शांतिकुंज में अपना कार का गैरेज है। जिसमें चार लग्जरी गाडियां, व गैरेज मालिक की एक गाड़ी, एक छोटा हाथी और एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ था।
बताया गया कि सोमवार रात करीब दो बजे मोहल्लेवासी ने धुआं उठते देखा तो गैरेज मालिक को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे गैरेज मालिक ने ताला खोलकर देखा तो चारों गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी। इसके बाद फायर स्टेशन को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर चांदपुर व बिजनौर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक गैरेज में खड़ी राजीव मदान की क्रेटा, शशांक मदान की नई वैन्यू, अखिल गर्ग की ईओन व राकेश अग्रवाल की बलेनो जलकर राख हो गई।
वहीं गैरेज में खड़ी एक गाड़ी, ट्रैक्टर व छोटा हाथी को बाहर निकाला गया। आग की लपट व धुएं से बची गाड़ी भी खराब हो गई है। आग लगने के कारणों का लगाया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जांच में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/