फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महापंचायत: जयंत चौधरी बोले-किसानों पर थोपे गए कृषि कानून, गौरव टिकैत ने कहा- तोड़ेंगे सरकार का अहंकार

Mon, 01 Feb 2021 10:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Feb 2021 10:35 PM IST
सार

  • राजकीय आईटीआई के मैदान में हुई संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में बोले  रालोद उपाध्यक्ष
  • भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार के अहंकार को तोड़ना है 

विज्ञापन
Jayant Chaudhary spoke in Mahapanchayat, said all laws are for the farmers
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज हुई महापंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए कानून बनाया नहीं गया बल्कि किसानों पर कानून थोपा गया है।



आज जिनसे किसानों की लड़ाई है वे बहरूपिये हैं, इसलिए किसान जोश के साथ होश से भी काम लें। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के पुत्र गौरव टिकैत ने कहा कि किसानों को सरकार का अहंकार तोड़ना है। इसके लिए लड़ाई लंबी लड़नी पडे़गी, इसके लिए तैयार रहना होगा।
 

Jayant Chaudhary spoke in Mahapanchayat, said all laws are for the farmers
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

राजकीय आईटीआई के मैदान में सोमवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत को कांग्रेस, सपा व रालोद नेताओं ने खुलकर समर्थन दिया। हालांकि मंच पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को ही बैठने और बोलने का मौका मिला। 

 
 
Jayant Chaudhary spoke in Mahapanchayat, said all laws are for the farmers
किसान महापंचायत- बिजनौर - फोटो : amar ujala

रालोद उपाध्यक्ष जयंत  ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों को बराबरी और जमीन का हक दिलाया था, लेकिन अब किसान की जमीन पर सरकार और पूंजीपतियों की नजर है।

सात साल में किसी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई है। सरकार किसानों से बड़ी नहीं हो सकती है। रोज आधे-आधे घंटे की पूजा करने वाले मुख्यमंत्री के पास गन्ना मूल्य घोषित करने का समय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jayant Chaudhary spoke in Mahapanchayat, said all laws are for the farmers
किसान महापंचायत- बिजनौर - फोटो : amar ujala

सरकारी नियम है कि किसान को गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर मिल जाना चाहिए। कल अगर चीनी मिल कोर्ट में जाकर कहेंगी कि सरकार ने रेट ही निर्धारित नहीं किए और वे समय से भुगतान नहीं कर सकतीं तो सरकार क्या करेगी।

उन्होंने कहा कि किसान हनुमान है, सब किसान एक होकर लड़ेंगे तो मोदी की लंका ढह जाएगी। उन्हें किसानों के बीच पहुंचने से कोई सरकार नहीं रोक सकती है।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary spoke in Mahapanchayat, said all laws are for the farmers
भाकियू के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत - फोटो : अमर उजाला

एक नजर दिल्ली के पास चल रहे आंदोलन पर रखे किसान: गौरव टिकैत
महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को भी पहुंचना था लेकिन उनके स्थान पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत शामिल हुए। गौरव टिकैत ने कहा कि  भाकियू ने हमेशा सरकारों के खिलाफ किसानों की आवाज उठाई, लेकिन किसी एक राजनीतिक दल को निशाना नहीं बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed