फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: दिल्ली के बाद बिजनौर में खौफनाक मंजर, जिंदगी के लिए चीख-पुकारते रहे लोग, दस घंटे आग ने मचाया तांडव

Mon, 16 May 2022 06:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 May 2022 06:14 PM IST
विज्ञापन
Fierce fire in trends showroom in Bijnor,  staff and customers nerrow ascaped
बिजनौर में अग्निकांड। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को दिल्ली के मुंडका जैसा हादसा होने से टल गया। यहां दिल्ली की ही तरह आग ने कपड़ों के शोरूम में तकरीबन दस घंटे तक तांडव मचाया। शोरूम के भीतर फंसे तकरीबन दर्जन भर लोग जिंदगी और मौत के धुएं के बीच फंसे थे। वहीं बाहर लोगों की भीड़ लोगों के सुरक्षित बाहर निकलने की दुआ कर रही थी। हालांकि समय रहते सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। वहीं तक कि आग लगने के तीन घंटे बाद दमकलकर्मी शोरूम के अंदर प्रवेश कर पाए। दस घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  



सिर्फ एक मिनट में दो बार बिजली की ट्रिपिंग हुई। तीस-तीस सेकेंड तक बिजली गुल रही। शोरूम की बिजली इनवर्टर मोड पर नहीं आ सकी और दोनों ही बार अंधेरा छाया रहा। दो ट्रिपिंग के बाद बिजली लौटी तो ट्रायल रूम की तरफ फाल्ट हुआ। जिस पर आग लग गई। एक कर्मचारी ने चिल्लाने की आवाज में अनाउंसमेंट किया और बोली, मैनेजर सर तुरंत लेडीज ट्रायल रुम के पास आओ। यह वाकया खरीदारी करने के लिए आए प्रणव कुमार शर्मा ने सुनाया।

Fierce fire in trends showroom in Bijnor,  staff and customers nerrow ascaped
Fire in UP - फोटो : amar ujala

नई बस्ती के रहने वाले प्रणव कुमार शर्मा, पत्नी गरिमा शर्मा और बेटी अहाना तथा असानी के साथ 11 बजे कपड़े खरीदने के लिए ट्रेंडस के शोरूम में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बच्चों के कपड़े पसंद कर लिए थे, उनकी पत्नी कुर्ती पसंद कर रही थी। तभी अनाउंसमेंट हुआ तेज आवाज में। 

Fierce fire in trends showroom in Bijnor,  staff and customers nerrow ascaped
Fire in UP - फोटो : amar ujala

धुआं उठते ही उन्होंने अपनी दोनो बेटियों को तलाशा और बाहर निकल गए। बताया कि शोरूम के कर्मचारियों ने बहुत सहयोग किया। जो लोग कपड़ा ले चुके थे, उनसे पैसे भी नहीं लिए। बताया कि दो महिलाएं इसके बाद भी कपड़े पसंद करने में लगी हुई थी, जिन्हें धक्के देकर बाहर निकाला गया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fierce fire in trends showroom in Bijnor,  staff and customers nerrow ascaped
Fire in UP - फोटो : amar ujala

बताया गया कि बाहर लाए गए ग्राहकों को आग लगने का विश्वास ही नहीं हो रहा था। जब तक सभी कस्टमर को बाहर निकाला गया तब तक शोरूम में धुआं ही धुआं हो गया था। सभी की सांसें उस वक्त अटक गईं जब 10 से 12 लोगों का स्टाफ शोरूम के मुख्य गेट से बाहर ही नहीं निकल पा रहा था।


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar:  चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जयंत सिंह और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया
विज्ञापन
Fierce fire in trends showroom in Bijnor,  staff and customers nerrow ascaped
Fire in UP - फोटो : amar ujala

नीचे की ओर धुआं अधिक होने की वजह से स्टाफ दौड़कर पहली मंजिल पर पहुंचा और इमरजेंसी एग्जिट गेट से स्टाफ को बाहर निकला। अभी तक आग को बुझाने का प्रयास किया गया। दमकल कर्मी भी धुआं होने की वजह से शोरूम के अंदर नहीं जा पा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed