बिजनौर जनपद के गांव हुसैनपुर कला में 5 लाख रुपये की फिरौती के लिए सातवीं कक्षा के छात्र आयुष (14) का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस सनसनीखेज वारदात का मास्टरमाइंड मृतक का चचेरा भाई ही निकला, जिसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया।
Bijnor: पांच लाख की फिरौती के लिए सातवीं के छात्र का अपहरण कर हत्या, भाई ही निकला मास्टरमाइंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 09 May 2025 04:17 PM IST
सार
पांच लाख की फिरौती के लिए 14 वर्षीय छात्र आयुष का अपहरण कर हत्या कर दी। आरोपियों ने छात्र से फोन करवा कर घर से रुपये मंगाने की कोशिश की। रकम न मिलने पर और भेद खुलने के डर से गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन