बिजनौर निवासी शख्स ने चीन की महिला से शादी की है। वहीं भारत और चीन के दो युवाओं की ये शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने हिंदु रीति रिवाज से सात फेरे लिए और फिर कोर्ट मैरिज की है। पढ़ें आखिर कैसे एक दूसरे के प्यार में पड़कर सात जन्मों के बंधन में बंध गया प्रेमी युगल।
अजब सा इश्क है: चीन की युवती पर आया बिजनौर के अभिषेक का दिल, अफ्रीका में प्यार चढ़ा परवान, भारत में रचाई शादी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Wed, 23 Apr 2025 05:35 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने चीन की युवती से शादी की। वहीं चीन की सियाओ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी तो यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन