फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: भदोही में अचानक पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, लोगों ने देखकर तुरंत पुलिस को बुलाया और फिर...

Fri, 23 Dec 2022 06:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 23 Dec 2022 06:20 PM IST
सार

पिपरिस रमेश्वरपुर निवासी आरके बिंद गंगापुर नहर के पास मेडिकल चलाते हैं। मेडिकल की दुकान के ऊपर ही इनकी पत्नी सुनीता देवी कॉस्टमेटिक की दुकान संचालित करती हैं। आरोप है कि गांव के ही रमेश चन्द्र पटेल द्वारा उसके मेडिकल की दुकान के ठीक सामने ही न सिर्फ पक्का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि उसकी जमीन पर भी कब्जा किया जा रहा है। जिसके विरोध में आज महिला टंकी पर चढ़ गई और...

विज्ञापन
PHOTOS: Woman climbed on water tank in Bhadohi, serious allegations on Tehsil administration
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

भदोही कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस गांव में एक महिला पानी टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप था कि उसकी भूमिधरी जमीन पर एक दबंग व्यक्ति द्वारा पक्का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी आरोप लगाया कि अपना दल के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के दबाव में आकर तहसील प्रशासन सुनवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में कई बार शिकायत किया, लेकिन किसी भी स्तर से सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद मजबूरी में यह कदम उठाया गया।




PHOTOS: Woman climbed on water tank in Bhadohi, serious allegations on Tehsil administration
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पिपरिस रमेश्वरपुर निवासी आरके बिंद गंगापुर नहर के पास मेडिकल चलाते हैं। मेडिकल की दुकान के ऊपर ही इनकी पत्नी सुनीता देवी कॉस्टमेटिक की दुकान संचालित करती हैं। आरोप है कि गांव के ही रमेश चन्द्र पटेल द्वारा उसके मेडिकल की दुकान के ठीक सामने ही न सिर्फ पक्का निर्माण कराया जा रहा है, बल्कि उसकी भूमिधरी जमीन पर भी कब्जा किया जा रहा है।
PHOTOS: Woman climbed on water tank in Bhadohi, serious allegations on Tehsil administration
न्याय के लिए टंकी पर चढ़ी सुनीता - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगाया कि जिस जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। वह सरकारी जमीन हैं। शुक्रवार को आरके बिंद की पत्नी सुनीता पिपरिस गांव के पानी टंकी पर चढ़ गई। टंकी पर चढ़ी सुनीता ने कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगी। महिला के टंकी पर चढ़ने की सूचना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS: Woman climbed on water tank in Bhadohi, serious allegations on Tehsil administration
मौके पर मौजूद लोग और पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
महिला के पति आरके बिंद ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद हम लोगों के पास कोई रास्ता नहीं बचता है। आरोप लगाया कि नायाब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय से शिकायत करने पर उन्होंने उसे धमकी भी दी है।
विज्ञापन
PHOTOS: Woman climbed on water tank in Bhadohi, serious allegations on Tehsil administration
महिला से नीचे उतरने की अपील करते लोग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे सीओ अजय कुमार चौहान महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन महिला नीचे उतरने को तैयार नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed