फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिमाग हिला देने वाली घटना: जिसके कत्ल में जेल की सलाखें मिलीं, वह नोएडा में जिंदा मिली, फिर वो लाश किसकी थी?

Sun, 26 Mar 2023 03:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 26 Mar 2023 03:11 PM IST
विज्ञापन
Mind blowing incident bhadohi girl found alive in noida while accused in jail for her murder
नोएडा में मिली किशोरी को लेकर लौटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से हत्याकांड का ऐसा मामला सामने आया जिससे पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने जो खुलासा किया उसे जानकर लोगों का दिमाग हिल गया है। करीब 10 महीने पहले जिस किशोरी को मृत दिखाकर दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया था, वह नोएडा में जीवित मिली है। ऐसे में अब सवाल ये उठ रहा है कि फिर कुएं से किसकी लाश मिली थी। मामले की पेंच सुलझाने में जुटी पुलिस ने फिलहाल जीवित मिली किशोरी के माता-पिता को शिकंजे में लिया है। साक्ष्य छिपाने के आरोप में दोनों पर केस दर्ज हिरासत में लिया है। किशोरी की हत्या और अपहरण के झूठे मामले का पर्दाफाश होने के बाद अब कई सवाल हैं। कुएं में मिली लाश किसकी थी। किसने उसकी हत्या की और मकसद क्या था। जिंदा मिली किशोरी के कपड़े कुएं तक कैसे पहुंचे? पुलिस की जांच में अभी तमाम तथ्य सामने आएंगे।



किशोरी किसी घटना का शिकार हुई थी या आरोपियों को फंसाने के लिए उसे कुएं में फेंका गया था। किशोरी के दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे। इससे साफ है कि उसकी हत्या हुई थी। अब नोएडा से किशोरी की बरामदगी ने मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। 
ये भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस

Mind blowing incident bhadohi girl found alive in noida while accused in jail for her murder
सांकेतिक तस्वीर

नोएडा से मिली किशोरी ने पूछताछ में जो बताया वो और भी हैरान करने वाला है। उसने बताया कि वो शुरू से ही अपने माता-पिता के संपर्क में थी। किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी तय की थी। इससे वह खुश नहीं थी। वह परेशान होकर घर से भाग गई थी। एक महिला के संपर्क में आने पर वह नोएडा पहुंच गई। 

Mind blowing incident bhadohi girl found alive in noida while accused in jail for her murder
भदोही एसपी डॉ. अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कार्यालय सरपतहां में एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 16 मई 2022 को गोपीगंज के सीखापुर निवासी श्याम किशोर पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी शौच के लिए निकली लेकिन लौट कर नहीं आई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mind blowing incident bhadohi girl found alive in noida while accused in jail for her murder

27 मई 2022 को ऊंज के मोहनपुर के सिवान में कुएं में एक किशोरी का शव मिला। श्याम किशोर पांडेय और उसकी पत्नी ने उसकी शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। विष्णु कहार निवासी कस्तूरीपुर और प्रदीप कुमार निवासी चकमानधाता गोपीगंज के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
Mind blowing incident bhadohi girl found alive in noida while accused in jail for her murder
डीएनए जांच

कुएं में मिले शव की पहचान में संदेह होने पर डीएनए जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला गोरखपुर नमूने भेजे गए। संदेह के आधार पर पुलिस को गंभीरता से जांच का निर्देश दिया गया। इधर, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने तथाकथित मृत किशोरी को नोएडा से जीवित बरामद कर लिया। 
ये भी पढ़ें: वाराणसी आने से लेकर शव मिलने तक की एक-एक बात सामने आई, डायरेक्टर ने शूटिंग के लिए कहा..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed