फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'Shastra Pujan' (worship of weapons) is a symbol of respect for Indian traditions: Dr. Girish

भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है शस्त्र पूजन : डॉ. गिरीश

Tue, 20 Oct 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
'Shastra Pujan' (worship of weapons) is a symbol of respect for Indian traditions: Dr. Girish
भदोही के पल्हैयां में शस्त्र पुजा करते संघ के लोग। स्रोत संगठन - फोटो : Archive
भदोही। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पल्हाईया में विजयदशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की और शस्त्र पूजन किया। स्वयंसेवकों ने संघ की स्थापना, उसके उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका के विषय में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि काशी प्रांत के प्रांत संपर्क टोली सदस्य डॉ. गिरीश मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान, आत्मरक्षा की भावना, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उद्देश्य और उसके ऐतिहासिक महत्व बताया। वहीं संघ की स्थापना से जुड़ी पृष्ठभूमि, संगठन की कार्यपद्धति और समाज में राष्ट्रभाव जागृत करने के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में बताया।
विज्ञापन

वहीं विजयदशमी पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए भारतीय संस्कृति में शौर्य, साहस, अनुशासन और धर्म की रक्षा की परंपरा का उल्लेख किया। अध्यक्षता कर रहे जिला संपर्क प्रमुख मुकेश मिश्रा ने भी विजयदशमी पर्व की महत्ता और संगठनात्मक गतिविधियों में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। मौके पर जिला सेवा प्रमुख कुशल पांडेय, गौरव, सूर्यकांत, दिलीप, संतोष, शिवम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed