फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भदोही अग्निकांड: आज ही के दिन एक झटके में उजड़ गए थे कई परिवार, 20 की गई थी जान, एक साल बाद क्या बोले पीड़ित?

Mon, 02 Oct 2023 04:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Oct 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
Durga puja pandal fire incident Today last year many families were destroyed in one stroke 20 lives were lost
भदोही अग्निकांड की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

दो अक्तूबर 2022....इस तारीख को यूपी के भदोही जिले के लोग कभी नहीं भूलेंगे।  रात नौ बजे भदोही जिले के नरथुआं स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में उठी चिंगारी ने एक झटके में कई परिवारों को उजाड़ कर रख दिया था। उस अग्निकांड में बच्चों और महिलाएं समेत 20 लोग काल के गाल में समा गए, जबकि 50 से अधिक झुलस गए थे। अग्निकांड की तस्वीरें हादसे की भयावहता बयां कर रही थे। एक साल बाद भी लोग उस पल याद कर सिहर उठते हैं। अग्निकांड में पूर्वप्रधान रमापति के परिवार के छह लोगों की मौत हुई थी। अमर उजाला की टीम जब पहुंची तो उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने जवाब में सिर्फ इतना ही कहा सब बर्बाद हो गया। सब खत्म हो गया कहने को कुछ नहीं है। 


शारदीय नवरात्र में औराई से चंद कदम दूर नरथुआं तालाब के पूर्वी छोर पर कई वर्षों से गुफानुमा मां के दुर्गा पंडाल में चमक-दमक देखने के लिए कई गांव के लोग पहुंचते हैं। दो अक्तूबर की रात को भी बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। उस रात मनहूस काली छाया मां के दुर्गा पंडाल पर ऐसी पड़ी की पल भर में ही पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया।

Durga puja pandal fire incident Today last year many families were destroyed in one stroke 20 lives were lost
भदोही में दुर्गा पंडाल में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

जिस समय पंडाल में आग लगी उस समय पंडाल में लेजर शो चल रहा था और सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। जिस पंडाल में लोग मां की महिमा का प्रसंग देख रहे थे, वहीं थोड़ी देर बाद बिखरे सामान, जले अवशेष और राख हो चुकीं पंडाल की अस्थाई दीवारें दिख रह थीं। आग की लपटों के बीच बीती रात की भगदड़ के बाद कहीं बच्चे का चश्मा तो कहीं किसी महिला का पर्स गिरा पड़ा था।

Durga puja pandal fire incident Today last year many families were destroyed in one stroke 20 lives were lost
भदोही अग्निकांड - फोटो : amar ujala

रात नौ और 10 बजे के बीच अचानक पंडाल के एक सिरे से आग की लपटें उठीं जो पल भर में ही प्लास्टिक पन्नी और फाइबर से युक्त गुफानुमा पंडाल में फैल गई। फिर क्या था जान बचाने के लिए लोग भागन लगे। चीखपुकार के बीच पूरे पंडाल में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Durga puja pandal fire incident Today last year many families were destroyed in one stroke 20 lives were lost
भदोही अग्निकांड में बची रही मां दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

पंडाल में जो जहां गिरा वहीं गिरा ही रह गया। कितने लोग पंडाल के ठीक पीछे तालाब में भी खुद कर अपनी जान बचाई कितने लोग आग की लपटों के बीच अपनों को खोजने में बुरी तरह झुलस गए। हादसे में 70 से ज्यादा लोग झुलसे। इनमें से महीने भर के अंदर 20 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Durga puja pandal fire incident Today last year many families were destroyed in one stroke 20 lives were lost
भदोही अग्निकांड में बची रही मां दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

घटना में सबसे बड़ी आफत बारीगांव के पूर्व प्रधान रमापति के परिवार पर कहर बनकर टूटी। जहां एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग बुरी तरह झुलस गए। इस त्रासदी से पूर्व प्रधान रमाकांत का परिवार अब तक नहीं उबर सका है। परिजन आज भी घटना से काफी आहत हैं। हादसे में रमाकांत की पत्नी जयदेवी, बहू सीमा देवी, नातिन प्रियल, शिवांगी, पौत्र नवीन, सिद्धार्थ की मौत हो गई थी। उनकी दूसरी बहू रेखा देवी, पौत्र राधे, पौत्री प्रतिमा झुलस गईं थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed