भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री अक्षरा सिंह बुधवार को आकांक्षा दुबे के पैतृक आवास भदोही जिले के बरदहां गांव पहुंचीं। अक्षरा सिंह को देखते ही आकांक्षा की मां फूट-फूट कर रोने लगीं। इस दौरान अक्षरा भी भावुक हो गईं और उनकी मां को गले लगाकर न अपनी संवेदना व्यक्त की। आकांक्षा की मां को ढाढस बंधाया। मीडिया से बातचीत में अक्षरा सिंह निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मीडिया से कहा कि आकांक्षा को न्याय दिलाने में आप सभी मदद करें। वहीं आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने एक वीडियो जारी करते हुए सीएम योगी से न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि मेरी बेटी किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं कर सकती। आरोप लगाया कि समर सिंह और संजय सिंह ने मिलकर उसे मारा है। दोनों ही उनकी बेटी को टॉर्चर करते थे। मांग किया कि दोनों आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए।
Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे के घर पहुंचीं अक्षरा सिंह, मां को बंधाया ढांढस, कहा- आगे ऐसा किसी के साथ ना हो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन