उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक और पति की हत्या का मामला सामने आया है। बरेली के भुता थाना इलाके के गांव फैजनगर में नरगिस नाम की महिला ने अपने प्रेमी रियाज उर्फ राजा के साथ मिलकर पति पप्पू की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव बोरे में बंद कर मिर्जापुर भट्ठे के पास झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस ने सातवें दिन सड़ा-गला शव बरामद किया है। आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। सोते वक्त नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़े और रियाज ने प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। मृतक के भाई बुंदन ने नरगिस और रियाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
2 of 13
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मूल रूप से भमोरा थाने के गांव बल्लिया निवासी पप्पू अपनी पत्नी नरगिस और तीन बेटे व तीन बेटियों के साथ फैजनगर में आकर बस गया था। पूछताछ में सामने आया कि रियाज का पप्पू के घर आना-जाना था। तीन-चार साल पहले रियाज और पप्पू की पत्नी नरगिस के बीच प्रेम संबंध हो गए।
3 of 13
घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची पुलिस और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 सितंबर को पप्पू ने नरगिस और राजा को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस दौरान रियाज तो वहां से भाग गया, लेकिन पप्पू ने नरगिस की पिटाई कर दी। इसके बाद नरगिस ने रियाज के साथ मिलकर पप्पू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
4 of 13
आरोपी पत्नी नरगिस का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नरगिस ने पति के पैर पकड़े, रियाज ने रस्सी से घोंटा गला
11 सितंबर की रात नरगिस ने रियाज को बुलाया। पप्पू सो रहा था। नरगिस ने पप्पू के पैर पकड़ लिए और रियाज ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव बोरे में बंद कर मिर्जापुर भट्ठे के पास ले गया और झाड़ियों में फेंक दिया।
5 of 13
आरोपी रियाज का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
15 सितंबर को नरगिस और रियाज ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन इसके बाद नरगिस और रियाज के बीच विवाद होने पर जब नरगिस ने रियाज के खिलाफ हत्या की तहरीर दी तो पुलिस को शक हुआ।