{"_id":"63dc9059c80356510f414afd","slug":"up-mlc-election-results-bjp-won-for-the-eighth-time-from-mlc-election-result-bareilly-2023-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP MLC Election Results 2023: इस सीट पर भाजपा की जीत का रिकॉर्ड, पहले पांच बार डॉ. नैपाल, अब लगातार जयपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP MLC Election Results 2023: इस सीट पर भाजपा की जीत का रिकॉर्ड, पहले पांच बार डॉ. नैपाल, अब लगातार जयपाल
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Feb 2023 01:19 PM IST
सार
Bareilly MLC Election Results 2023 News in Hindi: भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यवस्त ने जीत की हैट्रिक लगाई। वर्ष 1986 से इस सीट पर अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत है।
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा के विजयी प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। बृहस्पतिवार को शुरू मतगणना के अंतिम परिणाम शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे घोषित कर दिए गए। भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यवस्त ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने सपा प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह को 51257 वोटों से करारी शिकस्त दी। जयपाल सिंह को कुल 66179 वोट प्राप्त हुए। सपा के शिव प्रताप सिंह यादव को 14922 मतों से संतोष करना पड़ा। वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। वर्ष 1986 से इस सीट पर अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत है।
भाजपा की ओर से डॉ. नैपाल सिंह ने बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर 1986 में पहली जीत हासिल की। 2010 तक उन्होंने लगातार चुनाव जीते। साल 2014 में वह लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए भाजपा ने 2014 के उपचुनाव में डॉ. जयपाल सिंह को चुनाव लड़ाया।
2 of 5
जयपाल सिंह व्यस्त को जीत का प्रमाणपत्र देतीं रिटर्निंग ऑफिसर
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. नैपाल सिंह के बाद डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने इस सीट पर जीत का सिलसिला जारी रखा। 2016 में फिर पार्टी ने टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल की। इस बार तीसरी बार पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा। इस बार भी उन्होंने बड़ी बढ़त के साथ जीत का हैट्रिक लगाई।
3 of 5
मतपत्रों की गणना करते कार्मिक
- फोटो : अमर उजाला
रात आठ बजे पहले चक्र का परिणाम आया तो डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त को 8578 और शिव प्रताप सिंह को 3791 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने शुरू में ही 4787 वोटों से बढ़त बना ली। यह बढ़त लगातार बढ़ती चली गई। सातवें अंतिम चक्र की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी ने बड़े अंतर से सपा प्रत्याशी को हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सपा प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सुबह मतगणना स्थल पहुंचने के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ मंदिर में दर्शन कर बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान सपा के प्रत्याशी शिव प्रताप सिंह रास्ते से गुजरे। काफिला रोककर उन्होंने डॉ. जयपाल सिंह ‘व्यस्त’ के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। समर्थक जय हो के नारे लगाने लगे तो शिव प्रताप ने बताया कि वे उनके शिष्य रह चुके हैं। इन्होंने कॉलेज में उन्हें पढ़ाया है।
विज्ञापन
5 of 5
समर्थकों के साथ डॉ. जयपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा और सपा प्रत्याशियों के अलावा अन्य आठ उम्मीदवारों में सुशील दीक्षित को 75, ओम प्रकाश को 76, ताज मोहम्मद को 94, फुरकान अली खां को 384, एडवोकेट मोहित पांडेय को 299, रोमी सागर को 1383, एडवोकेट वजाहत अंसारी को 140, विश्वनाथ को 42 मत मिले हैं। 4003 मत निरस्त रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।