उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। बरेली समेत मंडल के चारों जिले में 447 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहान कराने के लिए पुख्ता इंतजाम के दावे किए गए हैं। बरेली केंद्रीय कारागार में कैदियों की परीक्षा कराने की जिम्मेदारी जीआईसी के प्रवक्ता दिनेश राठौर को सौंपी गई है। बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होनी हैं। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल में पहली पाली में सुबह आठ से 11.15 बजे तक प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा है। वहीं, इंटरमीडिएट में पहली पाली में सुबह 8 से 11.15 तक सैन्य विज्ञान, जबकि दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक सामान्य हिंदी की परीक्षा है। पहला पेपर होने की वजह से परीक्षार्थी सिटिंग प्लान देखने के लिए केंद्र पर पहले ही पहुंच गए। परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश देने से पहले गेट पर सघन तलाशी ली गई। इसके बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
UP Board Exam: सघन तलाशी के बाद विद्यार्थियों को मिला प्रवेश, तस्वीरों में देखें बरेली मंडल के केंद्रों का हाल
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन