फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में 24 घंटे पहले ही बरामद हो गई थी छात्रा? द्वारका की चर्चा थी राजस्थान से दिखाई बरामदगी

Fri, 30 Aug 2019 02:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 30 Aug 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Swami chinmayananda Case There is discussion that girl found by Shahjahanpur police
फाइल फोटो

भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद पर शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की को यूपी पुलिस ने राजस्थान के दौसा जिले से शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया। जिसके बाद से उसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली ले जाया जा रहा है। लड़की को आज शाम कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करने वाली एक लड़की बीते शनिवार को गायब हो गई थी। स्वामी चिन्मयानंद से मामला जुड़ा होने के कारण इस घटना ने सुर्खियां भी खूब बटोरी। लड़की की खोज में लगी उत्तर प्रदेश पुलिस को राजस्थान में उसके होने का पता चला जिसके बाद उसे आज सुबह उसे बरामद किया गया। लड़की अपने एक दोस्त के साथ मिली है।

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रा को दिल्ली लाने को कहा

Swami chinmayananda Case There is discussion that girl found by Shahjahanpur police
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद लापता हुई कानून की छात्रा राजस्थान में मिली है। न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकील से कहा कि वह चिन्मयानंद के खिलाफ आरोप लगाने वाली महिला के ठिकाने की सटीक जानकारी दें। न्यायालय ने राज्य सरकार से यह भी पूछा कि महिला को अदालत में कब पेश किया जा सकता है?  राज्य सरकार ने न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ को बताया कि महिला राजस्थान में मिली है और उसे उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ले जाया जा रहा है।  सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि छात्रा को पेश करने में कितना समय लगेगा। पांच मिनट में बताएं। इसपर यूपी सरकार ने कहा कि लड़की फतेहपुर सीकरी पहुंच चुकी है और उसे लाने में ढाई घंटे का वक्त लगेगा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि लड़की को आज ही अदालत में पेश करे।

Swami chinmayananda Case There is discussion that girl found by Shahjahanpur police
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि लापता हुई छात्रा ने एक वीडियो क्लिप में आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। छात्रा के पिता ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद ने उसका (छात्रा का) यौन उत्पीड़न किया है। हालांकि, भाजपा नेता के वकील ने इस आरोप का खंडन करते हुए दावा किया कि यह उन्हें ब्लैकमेल करने की एक साजिश है।  महिला के पिता ने आरोप लगाया कि वह (छात्रा) मुमुक्षु आश्रम के प्रमुख एवं 72 वर्षीय भाजपा नेता के इशारे पर लापता की गई। वह आश्रम द्वारा संचालित एक कॉलेज में स्नातकोत्तर (पीजी) की छात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami chinmayananda Case There is discussion that girl found by Shahjahanpur police
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
छात्रा के पिता की मानें तो रक्षा बंधन पर वह घर आई थी। उसने अपने साथ अनहोनी की आशंका जताई थी। यह भी कहा था कि अगर लगातार दो दिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ रहे तो समझना कि उसके साथ अनहोनी हो गई। 23 अगस्त को उसका मोबाइल ऑफ हो गया। स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद से ही पुलिस छात्रा को तलाशने में जुटी थी। इसमें तीन टीमें लगी हुई थीं। दिल्ली के द्वारका इलाके से छात्रा के मिलने की चर्चा बृहस्पतिवार को दिन भर लोगों की जुबां पर रही। इतना ही नहीं पुलिस से लेकर अभिसूचना इकाई तक इसको लेकर चर्चा होती रही। 
विज्ञापन

स्वामी जी का फेसबुक फोटो अपडेट 

Swami chinmayananda Case There is discussion that girl found by Shahjahanpur police
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले एसएस लॉ कॉलेज की लापता छात्रा के परिजन से गुरुवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने बात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा और मामले की निष्पक्ष जांच होगी।बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र ने बुधवार को बताया था कि चिन्मयानंद पर जिस लड़की के अपहरण का आरोप है, उसकी आखिरी लोकेशन पिछली 23 अगस्त को दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित एक होटल में मिली थी। पुलिस टीम के वहां पहुंचने से पहले ही लड़की वहां से जा चुकी थी। सीसीटीवी फुटेज में लड़की के साथ एक लड़का भी दिखाई दिया है।

छात्रा के अपहरण मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद भी फेसबुक पर प्रकट हो गए। इससे पहले उन्होंने 12 अगस्त को ईद की शुभकामनाएं दी थीं। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे स्वामी चिन्मयानंद ने अपना फेसबुक प्रोफाइल फोटो बदल दिया। इससे पहले नौ मई को फोटो बदला गया था। ताजा अपडेट फोटो में स्वामी तनाव मुक्त नजर आ रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed