फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा का कमरा सील, पिता ने जताई साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका

Fri, 30 Aug 2019 03:41 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 30 Aug 2019 03:41 AM IST
विज्ञापन
swami chinmayanand case girl hostel room seal who is allegedly kidnapped
chinmayanand - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छत्रा के हॉस्टल रूम को पुलिस ने बुधवार देर शाम सील कर दिया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ के कुछ लोगों से पुलिस की झड़प भी हुई, लेकिन पुलिस ने आखिर रूम को सील कर दिया।

swami chinmayanand case girl hostel room seal who is allegedly kidnapped
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : सोशल मीडिया

स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा ने फेसबुक पर वायरल वीडियो में कहा था कि उसके पास सारे साक्ष्य मौजूद हैं। इसके बाद से छात्रा लापता है। छात्रा के पिता ने इसी आशंका के चलते पुलिस को स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ दी गई तहरीर में इस बात का जिक्र किया था कि उसकी बेटी के हॉस्टल रूम को मीडिया के सामने सील किया जाए ताकि रूम में मौजूद किसी भी तरह के साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो पाए।

यह भी पढ़ें : छात्रा के पिता बोले, चिन्मयानंद के खिलाफ तहरीर बदलने का था दबाव

swami chinmayanand case girl hostel room seal who is allegedly kidnapped
गायब छात्रा ने हाल ही में मनाया था स्वामी के साथ अपना अपना जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया

छात्रा के पिता ने 25 अगस्त को पुलिस को मामले की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस यह कहकर मामले को लटकाए रही कि जांच चल रही है। मामला मीडिया में आने और डीजीपी की फटकार लगने पर पुलिस ने 27 अगस्त को छात्रा के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन पुलिस हॉस्टल के रूम तक नहीं पहुंची। अगले दिन देर शाम हॉस्टल सील करने पहुंची तो वहां डिग्री कॉलेज स्टाफ आ गया। पुलिस की कॉलेज स्टाफ से तीखी झड़प हुई। हॉस्टल रूम को मुश्किल से सील किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
swami chinmayanand case girl hostel room seal who is allegedly kidnapped
गायब छात्रा ने हाल ही में मनाया था स्वामी के साथ अपना अपना जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया

साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ होने की आशंका
अपहृत छात्रा के पिता ने हॉस्टल रूम देर से सील किए जाने पर पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। उनका कहना है कि तहरीर दिए जाने के तीसरे दिन शाम को कमरा सील किया गया। यह केवल लीपापोती की कार्रवाई है। तीन दिन में तो रूम में रखे सबूतों से कोई भी छेड़छाड़ कर सकता है।

विज्ञापन
swami chinmayanand case girl hostel room seal who is allegedly kidnapped
गायब छात्रा ने हाल ही में मनाया था अपना जन्मदिन - फोटो : सोशल मीडिया

छात्रा जिस हॉस्टल के रूम में रहती थी, उस रूम को सील कर दिया गया है। पुलिस की जांच पूरी होने पर ही उस रूम को खोला जा सकता है, इससे पहले  नहीं। - प्रवेश सिंह, इंस्पेक्टर चौक कोतवाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed