बरेली में रक्षाबंधन पर रोडवेज के इंतजाम सुस्त पड़ गए। बस अड्डों पर महिलाओं को बसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद महिलाओं ने निशुल्क सफर किया। इस दौरान उनको मुफ्त में दुश्वारियां भी झेलनी पड़ीं। बसों में भीड़ के कारण कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। भीड़ के बीच गर्मी और उमस से महिलाएं और बच्चे बेहाल दिखाई दिए। शहर के पुराने बस अड्डे और सेटेलाइट बस अड्डे पर यही हाल दिखाई दिया।
सफर निशुल्क, दुश्वारियां मुफ्त: रक्षाबंधन पर बहनों को करना पड़ा रोडवेज बसों का इंतजार, भीड़ में हुईं बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:07 AM IST
सार
परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी, लेकिन भीड़ के आगे व्यवस्था कमजोर दिखी। बहनों को निशुल्क सफर के साथ दुश्वारियां भी मुफ्त में मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन