{"_id":"68afcb2c3901700a75006a5c","slug":"shahjahanpur-murder-and-suicide-sorry-mummy-everyone-will-have-to-suffer-forget-it-as-a-bad-memory-2025-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'डोंट हेट मी प्लीज...मैनेज कर लेना', बेटे और पति संग जान देने वाली शिवांगी ने नोट में लिखी ये भावुक बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'डोंट हेट मी प्लीज...मैनेज कर लेना', बेटे और पति संग जान देने वाली शिवांगी ने नोट में लिखी ये भावुक बातें
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Aug 2025 09:14 AM IST
सार
शाहजहांपुर में सूदखोरों के चंगुल में फंसे सचिन और उनके परिवार ने आत्महत्या से पहले कई बार भयावहता का सामना किया होगा, यह बात उनके 13 पेज के सुसाइड हो बेटी शिवांगी ने अपनी मां संध्या को संबोधित करते हुए एक-एक बात का जिक्र किया है।
विज्ञापन
1 of 14
Shahjahanpur Suicide case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के शाहजहांपुर में सूदखोरों से परेशान कारोबारी ने पत्नी और चार साल के बेटे के साथ खुदकुशी कर ली। कारोबारी ने मासूम बेटे को कोल्डड्रिंक में जहर दिया। फिर नई रस्सियों से पत्नी और उसने खुदकुशी कर ली। सूदखोरों और कर्ज से परेशान दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी निवासी हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर (36) और पत्नी शिवांगी (34) ने चार साल के बेटे को जहर खिलाने के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बेटे की भी मौत हो गई। कारोबारी के फोन में 13 पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें ब्याज पर लिए गए कर्ज के अलावा अन्य देनदारियों का भी जिक्र है।
2 of 14
बेटे की हत्या के बाद कारोबारी ने पत्नी संग दी जान, मौके पर जमा भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सॉरी मम्मी... सबको भुगतना पड़ेगा, बुरी याद समझकर भूल जाना
सूदखोरों के चंगुल में फंसे सचिन और उनके परिवार ने आत्महत्या से पहले कई बार भयावहता का सामना किया होगा, यह बात उनके 13 पेज के सुसाइड हो बेटी शिवांगी ने अपनी मां संध्या को संबोधित करते हुए एक-एक बात का जिक्र किया है। दिल को द्रवित करने वाले शब्दों में शिवांगी ने यहां तक लिखा कि सचिन का किया सबको भुगतना पड़ेगा, मगर उसे बुरी याद समझकर भूल जाना।
3 of 14
बेटे की हत्या के बाद कारोबारी ने पत्नी संग दी जान, विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन की पत्नी शिवांगी ने सुसाइड नोट में अपनी मां से भी काफी कुछ कहा है। लिखा-सॉरी मम्मी, मैंने जो कुछ भी किया है। उसकी कोई माफी नहीं है। मेरी कार मेरे मरने के बाद लोन फ्री हो जाएगी। अभी चौक में गिरवी है। साढ़े तीन लाख रुपये में छुड़वाकर बेच लेना। जो पैसा मिलें, उससे अपना गोल्ड निकलवा लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
बेटे की हत्या के बाद कारोबारी ने पत्नी संग दी जान, विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कैपरी गोल्ड लोन में है। बाकी चौक में गुरुद्वारा वाली गली में ज्वेलर के पास सचिन के नाम से है। कैपरी मेरे नाम से है। मम्मी किसी से डरने की या प्रेशर में आने की जरूरत नहीं है। घर बेच देना मेरा और लोन सैटल करवा लेना। सब तुम्हारा है अब। हम नहीं चाहते कि तुम हम लोगों को नफरत से याद करो, बुरी याद समझकर भूल जाना। यह सुसाइड नोट शिवांगी ने अपनी तरफ से जरूर लिखा, मगर पति सचिन और बेटे फतेह का भी नाम साथ में जोड़ा और आखिर में लिखा आई लव यू।
विज्ञापन
5 of 14
कारोबारी और उनकी पत्नी शिवांगी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैनेज कर लेना, डोंट हेट मी प्लीज
शिवांगी ने लिखा है कि कंपनी में कार बेचना, अच्छे पैसे मिलेंगे। थोड़ा टाइम लगेगा, लेकिन सब ठीक हो जाएगा। सबने थोड़ा सब्र रखा होता तो आज ये नहीं होता। सचिन ने बहुत सारी गलतियां की हैं, लेकिन उसने कुछ जानबूझकर नहीं किया। कुछ लोग मेरी वजह से मुसीबत में आए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।