फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahjahanpur Fire: बेटी की बरात आने की खुशी में जहां कुछ पल पहले गाए जा रहे थे मंगल गीत, वहां शव पड़े देख छलक पड़े आंसू

Sun, 03 Jul 2022 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Jul 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur Fire Weeds at Priyanka wedding There was mourning due to the fire in the cylinder
Shahjahanpur Fire - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में मंडप कार्यक्रम में खाना बनाते सिलिंडर में आग लग गई। इससे गांव की पूर्व प्रधान मुन्नी देवी (65), गंगा देवी (70) नीलम (35) और वंदना (22) की झुलसकर मौत हो गई। हादसे में तीन और लोग भी झुलसे हैं। इनका इलाज बरेली व बदायूं के अस्पतालों में चल रहा है। गांव के प्रधान ओमवीर के भाई रामनिवास यादव की बेटी प्रियंका की बरात रविवार को कलान के जैथरा गांव से आनी थी। घर में बरात की तैयारियां चल रही थीं। शनिवार को मंडप का कार्यक्रम था। घर में रिश्तेदारों की भीड़ थी। शाम चार बजे घर की महिलाएं खाना बना रहीं थीं। जैसे ही गैस जलाई गई, सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आसपास की महिलाएं सिलिंडर से निकली लपटों से घिर गईं। बुरी तरह से झुलसकर प्रियंका की दादी, नानी और दो ममेरी बहनों की मौत हो गई। वहीं, मनोरमा, आलोक और एक अन्य व्यक्ति झुलस गए। 

Shahjahanpur Fire Weeds at Priyanka wedding There was mourning due to the fire in the cylinder
Shahjahanpur Fire Case - फोटो : अमर उजाला
जहां गाए जा रहे थे मंगल गीत, वहीं पर शव पड़े देख छलक पड़े आंसू
कलान के विक्रमपुर गांव में प्रियंका की शादी में रंग में भंग पड़ गया। कुछ घंटे पहले जहां पर शादी की तैयारियां तेजी से चल रही थी। वहीं पर सिलिंडर में आग लगने से मातम छा गया।
Shahjahanpur Fire Weeds at Priyanka wedding There was mourning due to the fire in the cylinder
Shahjahanpur Fire Case - फोटो : अमर उजाला
जहां मंगल गीत गाए जा रहे थे वहीं पर चार शव पड़े देखकर परिजन के साथ ही ग्रामीणों तक बिलख पड़े। प्रियंका की शादी को लेकर घर के बाहर सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur Fire Weeds at Priyanka wedding There was mourning due to the fire in the cylinder
Shahjahanpur Fire Case - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर शाम तक लोग वहीं पर बैठकर बातें करते रहे। शनिवार शाम को भव्य आयोजन की तैयारी थी। दोपहर में हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
Shahjahanpur Fire Weeds at Priyanka wedding There was mourning due to the fire in the cylinder
Shahjahanpur Fire Case - फोटो : अमर उजाला
आधी रात तक गुलजार रहने वाले गांव के चौराहों पर भी सन्नाटा पसरा है। चौपालें भी सूनी हो गईं। चार महिलाओं की मौत से पूरा गांव गमगीन है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed