फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवती का मर्डर: 'वर्तिका... सब तुम्हारी वजह से हुआ', कोमल ने बचने के लिए खूब किया संघर्ष; टूटा मिला ये सामान

Wed, 18 Dec 2024 03:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 18 Dec 2024 03:32 PM IST
सार

Bareilly News In Hindi: शाहजहांपुर में छोटे भाई से शादी करने से इन्कार पर जीजा ने चाकू से गला रेतकर अपनी साली कोमल सक्सेना (25) की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। 

विज्ञापन
Shahjahanpur Crime News Man Murders Sister-in-Law Mother said to Vartika everything happened because of you
shahjahanpur murder - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में युवक ने अपनी साली को चाकू से गोदकर मार डाला। जीजा अपनी साली की अपने छोटे भाई से शादी करना चाहता था। साली के इन्कार करने से नाराज जीजा ने चाकू से गला रेतकर अपनी साली कोमल सक्सेना (25) की हत्या कर दी। वारदात मंगलवार सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला लाला तेली बजरिया में हुई। घटना के समय कोमल घर में अकेली थी। 


घटनास्थल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोमल ने बचने के लिए काफी संघर्ष किया। उसकी टूटी चूड़ी आंगन में टूटी मिली। वहीं पर खून के निशान भी थे। माना यह जा रहा है कि वार करने पर कोमल अंदर की ओर भागी होगी। कमरे में घिरने की वजह से हत्यारोपी ने उसके ऊपर कई वार कर मौत के घाट उत्तार दिया। सविनय सक्सेना अपनी बेटी की शादी के लिए रिश्ता तलाश रही थीं। उन्हें अभी कोई बेहतर रिश्ता नहीं मिल सका था।
Shahjahanpur Crime News Man Murders Sister-in-Law Mother said to Vartika everything happened because of you
खून से लाल हुआ बाल्टी का पानी - फोटो : अमर उजाला
कमरे के अंदर फैला था खून
घटना की सूचना आने पर इंस्पेक्टर सदर सुरेंद्र पाल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्हें कमरे के अंदर खून फैला मिला। सूचना पर एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी प्रयांक जैन ने परिजनों से पूछताछ की। एसपी राजेश एस ने निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे व आसपास के क्षेत्र से नमूने जुटाए हैं।
 
Shahjahanpur Crime News Man Murders Sister-in-Law Mother said to Vartika everything happened because of you
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सविनय की बात पर उलझी पुलिस
मृतका की मां सविनय सक्सेना ने बताया कि जिस समय घटना हुई। वह सब्जी लेकर लौट रही थीं, जबकि पुलिस का कहना है कि हत्याकांड के समय सविनय सक्सेना मकान में थीं। उन्होंने बचाने का प्रयास भी किया, जिससे वह उनके ऊपर झपट पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्होंने तहरीर में मौके पर होने की बात कही है, जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur Crime News Man Murders Sister-in-Law Mother said to Vartika everything happened because of you
आरोपी अंशुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भाई से शादी नहीं करेगी तो कर देंगे काम तमाम
सविनय ने सदर थाने में तहरीर देकर बताया कि बेटी निकिता उर्फ कोमल सक्सेना अपने कमरे में थी। तभी दामाद अंशुल शर्मा उर्फ रवि आया और कहा कि तू मेरे भाई से शादी नहीं करेगी तो आज काम तमाम कर देंगे। तभी उसने धारदार हथियार से कई वार किए। बचाने का प्रयास करने पर उनके ऊपर भी हमलावर हो गया। उन्होंने भागकर जान बचाई।
 
विज्ञापन
Shahjahanpur Crime News Man Murders Sister-in-Law Mother said to Vartika everything happened because of you
पिता की मौत के बाद बेटे को मिली थी नौकरी
अंशुल कचहरी में बैठता है। पहले वह पिता की पेंट की दुकान में बैठता था। उसकी पत्नी वर्तिका उर्फ रूबी के पिता आईटीआई में प्रवक्ता थे। उनके निधन पर भाई अंकुर उर्फ सुमित उनके स्थान पर नौकरी करने लगे। उनके पास काफी संपत्ति है। अंकुर की शादी के बाद उनकी पत्नी से मतभेद हो गए हैं। ऐसे में कोमल से छोटे भाई की शादी कराकर अंशुल जायदाद पर कब्जा चाहता था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed