{"_id":"60388adf8ebc3ee92e2ffad6","slug":"shahjahanpur-case-accused-brought-by-placing-kerosene-in-the-bottle-in-the-bike-trunk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर केस: दरिंदों ने सबूत मिटाने की नहीं छोड़ी कोई कसर, पुलिस को चकमा देने के लिए बनाया था ये खौफनाक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर केस: दरिंदों ने सबूत मिटाने की नहीं छोड़ी कोई कसर, पुलिस को चकमा देने के लिए बनाया था ये खौफनाक प्लान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
shahjahanpur case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के नगरिया मोड़ पर अधजली हालत में मिली एसएस कॉलेज की छात्रा के मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। दुष्कर्म की कोशिश के बाद छात्रा को जलाने की कोशिश करने वालों ने सबूत मिटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। छात्रा के जिंदा बच जाने के कारण आरोपियों की कोशिश पर पानी फिर गया। छात्रा के बयान सामने आने के बाद पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
2 of 9
shahjahanpur case
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा के साथ रूह कंपा देने वाली वारदात को अंजाम देने वाले काफी प्लानिंग के साथ आए थे। सहेली के जरिये धोखे से उसे डैम रोड पर बुलाया और वहां पहले से तैयारी कर तीनों आरोपी खड़े थे। उन्हें अंदाजा था कि छात्रा विरोध करेगी। उनकी करतूत सबको बता सकती है। छात्रा पर काबू पाने के लिए उनके पास संभवत: ऐसा कुछ नशीला पदार्थ था जिसे सुंघाकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर वे बाइक से छात्रा को वारदात स्थल तक ले जा सकें।
3 of 9
Shahjahanpur case
- फोटो : अमर उजाला
वे अपने साथ बोतल में केरोसिन लेकर आए थे ताकि उसे जिंदा जलाकर मार दें और किसी को पता न चल सके। आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब भी हो जाते लेकिन छात्रा की ओर से किए गए जबरदस्त विरोध और संघर्ष के कारण उन्हें लौटना पड़ा। आरोपियों को यकीन था कि छात्रा गन्ने के खेत में ही दम तोड़ देगी और फसल के अंदर कई दिन तक लोगों को शव की जानकारी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
shahjahanpur case
- फोटो : अमर उजाला
शव मिलने के बाद पहचान भी नहीं होगी। मगर, छात्रा ने इस विषम परिस्थिति में भी हौसला दिखाते हुए अपने शरीर से जल रहे कपड़े उतार फेंके और गन्ने की फसल से निकलकर गेहूं के खेत में आ गई। फसल पर लोट-लोटकर आग बुझा ली। कई घंटे की बेहोशी के बाद ग्रामीणों व पुलिस की मदद से अस्पताल तक आई। छात्रा के पास मोबाइल भी नहीं था, यह बात आरोपियों को पता थी।
विज्ञापन
5 of 9
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद सारे आरोपी घर लौट गए। जिस तरह से उनके मोबाइल की लोकेशन वारदात के आसपास नहीं मिल रही है, उससे लग रहा है कि उन्हें अंदाजा था कि पुलिस मोबाइल से ही उनकी लोकेशन तलाशेगी। आशंका है कि वे लोग अपने मोबाइल वारदात के वक्त लेकर नहीं गए थे। शुक्र था कि छात्रा जिंदा बच गई वरना जिस तरह की प्लानिंग आरोपियों ने की थी, उससे पुलिस को केस समझने में खासा वक्त लग जाता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।