{"_id":"6654216e8dd3fcd2150fcde0","slug":"shahjahanpur-accident-dumper-hits-bus-in-shahjahanpur-suddenly-there-was-a-loud-noise-and-everything-was-over-2024-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इनसाइड स्टोरी: आंखों के सामने इकलौते बेटे को कुचल दिया... छिन गया सहारा; ऐसे बची 81 श्रद्धालुओं की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसाइड स्टोरी: आंखों के सामने इकलौते बेटे को कुचल दिया... छिन गया सहारा; ऐसे बची 81 श्रद्धालुओं की जिंदगी
Mon, 27 May 2024 12:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 27 May 2024 12:54 PM IST
विज्ञापन
shahjahanpur accident
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के खुटार में डंपर की टक्कर बस में लगने से घायल और बाल-बाल बचे श्रद्धालु मौत का मंजर याद कर सिहर उठे। ढाबे पर बस के रुकने के बाद कई लोग खाना खा रहे थे तो कुछ लोग गर्मी के कारण बस के आसपास टहलने लगे। अचानक तेज धमाके के बाद धूल का गुबार उठा और फिर चीख-पुकार मच गई।
shahjahanpur accident
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद डंपर की बहुत ही तेज आवाज सुनाई दी, जो तेज रफ्तार के कारण थी। ढाबे से कुछ पहले ऐसी आवाज आई कि चालक ने जैसे ब्रेक लगाने का प्रयास किया हो। डंपर तेज रफ्तार से बाईं ओर ढाबे की तरफ मुड़ा तो लोगों ने सोचा कि डंपर चालक रुकना चाहता है। इसलिए कच्चे रास्ते पर लेकर आ रहा है, लेकिन डंपर की तेज रफ्तार से सभी हैरान थे।
हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कुछ सोचने-समझने से पहले ही डंपर सीधा बस में आगे से जा टकराया। तेज धमाके से कान सुन्न हो गए। धूल छंटी तो देखा कि डंपर की टक्कर के बाद कई लोग हादसे की चपेट में आ गए। माता पूर्णागिरि के दर्शन करने की खुशी और उल्लास में हंसते-खिलखिलाते कई लोग पलभर में लाश में बदल गए। हादसा देखकर मायावती, रूबी सहित कई महिलाएं बेहोश हो गईं। उनको बमुश्किल संभाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
शवों को चादर से ढका गया
- फोटो : अमर उजाला
रतिराम अपने परिवार के साथ बस से आगे करीब 20 मीटर दूर थे। उनके साथ कई यात्री और भी बैठे भोजन कर रहे थे। हादसे के बाद वे लोग भागकर बस के पास पहुंचे तो भयावह दृश्य था। डंपर की बजरी बस के अंदर भर गई थी। बस में और बस के पास शव और मरने वालों के अंग पड़े हुए थे।
विज्ञापन
शाहजहांपुर हादसा: जेसीबी से हटाई गई बजरी
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद ढाबा स्वामी भी भाग गया। सूचना पर हादसे के 10 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया गया। डंपर की बजरी के कारण लोगों को निकालना तक मुश्किल था। इस पर आसपास के ईंट भट्ठों से चार जेसीबी, दो हाइड्रा मशीन और दो क्रेन बुलाकर घायलों और मृतकों को निकालकर सीएचसी भिजवाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाले जा सके।