फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीर: अचानक तेज आवाज आई और सबकुछ खत्म हो गया, मौत का मंजर याद कर सिहर उठे बस सवार

Mon, 27 May 2024 11:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 27 May 2024 11:18 AM IST
विज्ञापन
Shahjahanpur accident Devotees who Were injured and survived in accident shuddered remembering scene of death
Shahjahanpur accident - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के खुटार में डंपर की टक्कर बस में लगने से घायल और बाल-बाल बचे श्रद्धालु मौत का मंजर याद कर सिहर उठे। ढाबे पर बस के रुकने के बाद कई लोग खाना खा रहे थे तो कुछ लोग गर्मी के कारण बस के आसपास टहलने लगे। अचानक तेज धमाके के बाद धूल का गुबार उठा और फिर चीख-पुकार मच गई।


सीतापुर जनपद के गांव बड़ा जटहा निवासी रतिपाल अपनी पत्नी मायावती और पुत्र दीपांशु के साथ बस में सवार थे। रतिपाल ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे बस को ढाबे पर यात्रियों के खाना खाने और आराम करने के लिए रुकवाया गया था। यात्रियों से कहा कि जिसे भी भोजन, चाय-नाश्ता करना है, वह कर ले, फिर आगे चलेंगे। 

 
Shahjahanpur accident Devotees who Were injured and survived in accident shuddered remembering scene of death
शाहजहांपुर हादसा: बस के ऊपर पलटा डंपर - फोटो : अमर उजाला
कई लोग भोजन आदि करने के लिए बस से उतर गए। कुछ बस में या उसके पास ही घर से साथ लाए भोजन करने लगे। कुछ देर बाद डंपर की बहुत ही तेज आवाज सुनाई दी, जो तेज रफ्तार के कारण थी। ढाबे से कुछ पहले ऐसी आवाज आई कि चालक ने जैसे ब्रेक लगाने का प्रयास किया हो। 

 
Shahjahanpur accident Devotees who Were injured and survived in accident shuddered remembering scene of death
शाहजहांपुर हादसा: बचाव कार्य में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
डंपर तेज रफ्तार से बाईं ओर ढाबे की तरफ मुड़ा तो लोगों ने सोचा कि डंपर चालक रुकना चाहता है। इसलिए कच्चे रास्ते पर लेकर आ रहा है, लेकिन डंपर की तेज रफ्तार से सभी हैरान थे। कुछ सोचने-समझने से पहले ही डंपर सीधा बस में आगे से जा टकराया। तेज धमाके से कान सुन्न हो गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahjahanpur accident Devotees who Were injured and survived in accident shuddered remembering scene of death
शाहजहांपुर हादसा: जेसीबी से हटाई गई बजरी - फोटो : अमर उजाला
धूल छंटी तो देखा कि डंपर की टक्कर के बाद कई लोग हादसे की चपेट में आ गए। माता पूर्णागिरि के दर्शन करने की खुशी और उल्लास में हंसते-खिलखिलाते कई लोग पलभर में लाश में बदल गए। हादसा देखकर मायावती, रूबी सहित कई महिलाएं बेहोश हो गईं। उनको बमुश्किल संभाला जा सका।
विज्ञापन
Shahjahanpur accident Devotees who Were injured and survived in accident shuddered remembering scene of death
शाहजहांपुर हादसा: जेसीबी से चलाया गया बचाव कार्य - फोटो : अमर उजाला
रतिराम अपने परिवार के साथ बस से आगे करीब 20 मीटर दूर थे। उनके साथ कई यात्री और भी बैठे भोजन कर रहे थे। हादसे के बाद वे लोग भागकर बस के पास पहुंचे तो भयावह दृश्य था। डंपर की बजरी बस के अंदर भर गई थी। बस में और बस के पास शव और मरने वालों के अंग पड़े हुए थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed