{"_id":"62a952678695da71537d65cb","slug":"sex-racket-victim-says-made-life-hell-wanted-to-sell-in-dubai-mother-says-on-phone-getting-money-everything-has-to-be-done","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prostitution: मां बनी बेटी के जिस्म की सौदागर, बोली- पैसा मिल रहा है...सबकुछ करना पड़ेगा, पीड़िता की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prostitution: मां बनी बेटी के जिस्म की सौदागर, बोली- पैसा मिल रहा है...सबकुछ करना पड़ेगा, पीड़िता की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
Wed, 15 Jun 2022 10:11 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
पैसा कमाने की हवस में एक महिला ने जवान बेटी को जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर उसे मुंबई में अपने दो सगे भाइयों के पास भेज दिया, जिन्होंने उसके इनकार करने पर खुद उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंबई के ही एक बार में भी उसे डांस करना पड़ा। किसी तरह मुंबई से भागी युवती ने अपनी मां, मौसी-मौसा और दोनों मामा के खिलाफ बरेली जिले के सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र बीस साल है। उसकी मां पहले से देह व्यापार का धंधा करती थी। पिछले साल उसने एक अनजान व्यक्ति से पैसे लेने के बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म कराया। इसके बाद रोज उसके लिए ग्राहक लाना शुरू कर दिया। वह उसे रोज गर्भनिरोधक गोलियां खिलाती थी। उसके लगातार विरोध करने पर उसकी मां, मौसी और मौसा ने बहाने से उसे मुंबई भेज दिया, जहां उसकी मां के दो भाई रहते हैं।
फाइल फोटो
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दोनों मामा ने उसे वहां एक बार में लगवा दिया। बार में लोग शराब पीने आते थे, उसे उनके सामने अश्लील डांस करना पड़ता था। इनकार करने पर दोनों मामा मारपीट करते थे। बार से मिलने वाला पैसा भी छीन लेते थे। इसी पैसे में से कुछ रकम उसकी मां के अकाउंट में ट्रांसफर करते थे।
फाइल फोटो
नर्क बना दी जिंदगी, दुबई में बेचना चाहते थे
युवती की ओर से दर्ज रिपोर्ट में जिक्र है कि उसकी अपनी मां और रिश्तेदारों ने उसकी जिंदगी नर्क से बदतर बना दी। अब उससे यह सब बर्दाश्त नहीं होता। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां, मौसा, मौसी और मामा दुबई के किसी आदमी को उसे बेचने को कोशिश में लगे हैं। उसने लिखा है कि उसके सांविधानिक और मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए।

पैसे लेकर पुलिस ने मां के ही सुपुर्द कर दिया
पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि उसने मुंबई भेजे जाने से पहले एक दिन चुपचाप जाकर मढ़ीनाथ पुलिस चौकी पर अपनी मां, मौसी और मौसा के खिलाफ शिकायत की थी। पुलिस वालों ने इसके बाद उसकी मां को चौकी पर बुलाया। उससे मोटा पैसा लेने के बाद उसे उसकी मां के ही सुपुर्द कर दिया।

इसी के बाद उसकी मां ने उसे मुंबई भेज दिया। एसएसपी के आदेश पर अब सुभाषनगर पुलिस ने पीड़िता की मां, मौसा, मौसी और दोनों मामाओं के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। युवती फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में है। उसने मां के पास जाने से साफ मना कर दिया है।