{"_id":"61ada5b2de4341663b6cff91","slug":"sex-racket-in-government-women-college-investigation-may-come-under-officiating-principal-in-case-of-assistant-professor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में सेक्स रैकेट: दबदबे से मनमानी की राह पर चला गणित का प्रोफेसर, पीड़ित छात्राओं की आपबीती सुन हर कोई शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में सेक्स रैकेट: दबदबे से मनमानी की राह पर चला गणित का प्रोफेसर, पीड़ित छात्राओं की आपबीती सुन हर कोई शर्मसार
Mon, 06 Dec 2021 11:25 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:25 AM IST
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के आरोप से घिरे महिला महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. कामरान आलम खान के मामले में विभागीय जांच आगे बढ़ गई है। गोपनीय जांच आख्या शासन को सीलबंद लिफाफे में भेजी गई है। बताया जा रहा है कि कार्यवाहक प्राचार्य पर भी जांच की आंच आ सकती है। जांच टीम से मिलने के बाद पीड़ित छात्रा और दो अन्य छात्राओं ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में जेल गए गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. कामरान आलम खान का कॉलेज में दबदबा था। कार्यवाहक प्राचार्य ने कभी इस स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया और इसीलिए मनमानी बढ़ती रही। यह बात जांच टीम के संज्ञान में लाई गई है। सूत्रों की बात पर यकीन करें तो जांच टीम की अध्यक्ष और मंडल की क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डा. संध्यारानी ने छात्राओं के सवालों पर कार्यवाहक प्राचार्य से जवाब लिए हैं। जब अमर उजाला ने इस संबंध में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि जांच गोपनीय थी और इसके विषय में वह कुछ नहीं बता सकती हैं।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रोफेसर
- फोटो : अमर उजाला
हां इतना जरूर है कि जो तथ्य सामने आए हैं उन्हें पूरी ईमानदारी के साथ शासन को अवगत कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में निदेशक उच्च शिक्षा के पास भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई का निर्णय शासन ही लेगा। उनकी प्राथमिकता कॉलेज को पुराना गौरव लौटाना है।
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
इस तरह की घटना आगे कभी न होने पाए यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी उपाय भी किए जाएंगे। इस संबंध में सबसे अहम बात कॉलेज में महिला प्राध्यापकों की नियुक्ति है। इस विषय में पहले भी शासन में पैरवी की गई है। जांच टीम में डॉ. संध्यारानी के साथ राजकीय महिला महाविद्यालय की बदायूं की प्राचार्य डा. स्मिता जैन और रानी आवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय बरेली की प्राचार्य डा. मनीषा राव भी हैं।
विज्ञापन
फाइल पोटचो
ये है मामला
राजकीय महिला महाविद्यालय में गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कामरान आलम खान के खिलाफ बीएससी की छात्रा ने दुष्कर्म और रैक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। असिस्टेंट प्रोफेसर की गिरफ्तारी की गई। तभी से वह जेल में है। अब तक की विवेचना में पुलिस उन छात्राओं तक के बयान नहीं ले सकी है जो असिस्टेंट प्रोफेसर की करतूतों की कलई खोल सकती थीं।
राजकीय महिला महाविद्यालय में गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कामरान आलम खान के खिलाफ बीएससी की छात्रा ने दुष्कर्म और रैक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। असिस्टेंट प्रोफेसर की गिरफ्तारी की गई। तभी से वह जेल में है। अब तक की विवेचना में पुलिस उन छात्राओं तक के बयान नहीं ले सकी है जो असिस्टेंट प्रोफेसर की करतूतों की कलई खोल सकती थीं।
फाइल फोटो
अलबत्ता विभागीय जांच टीम के साथ बातचीत में पीड़ित छात्रा और दो अन्य छात्राओं ने मुखर होकर असिस्टेंट प्रोफेसर की करतूतों की कलई खोली है। जांच टीम से मिलने के बाद इन छात्राओं ने मीडिया को भी प्रोफेसर की करतूतों से अवगत कराया है।