बरेली में भगवान शिव के सात नाथ मंदिर आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। इन शिव मंदिरों के नाम हैं त्रिवटीनाथ मंदिर, वनखंडीनाथ मंदिर, अलखनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर। ये सातों शिवालय शहर को नाथ नगरी की पहचान भी देते हैं। मान्यता है कि यहां पहुंचने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा गुलड़िया स्थित गौरीशंकर और पचौमी स्थित पंचेश्वर शिव मंदिर भी प्राचीन शिवालय हैं। इन मंदिरों की स्थापना के पीछे भी कई रोचक पहलू हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर हम इन सातों नाथ मंदिरों के महात्म्य को बता रहे हैं।
Mahashivratri: बरेली के नाथ मंदिरों की महिमा अपरम्पार, गौरीशंकर और पंचेश्वर महादेव भी आस्था के प्रमुख केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 26 Feb 2025 07:38 AM IST
सार
बरेली के सात शिवालय शहर को नाथ नगरी की पहचान देते हैं। मान्यता है कि नाथ मंदिरों में पहुंचने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। जानिए इन मंदिरों की महिमा और इतिहास...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन