फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में ट्रिपल मर्डर: चंदे के हिसाब पर विवाद, रंजिश और कत्लेआम; हर साल होती इतनी कमाई; पीलीभीत कांड की कहानी

Tue, 13 Oct 2026 10:03 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 13 Oct 2026 10:03 AM IST
सार

पीलीभीत के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला मेला कमेटी के वर्चस्व को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। रात करीब 9:30 बजे कहासुनी के बाद देखते ही देखते विवाद इतना गहरा गया कि एक पक्ष ने रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। वारदात के मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता सहित तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Pilibhit Triple Murder: Ramleela Committee Dispute Over Donations Turns Deadly, Three Killed
Pilibhit Triple Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीलीभीत के अमरिया कस्बे में सोमवार रात हुए तिहरे हत्याकांड की वजह रामलीला कमेटी में चंदे का हिसाब-किताब रहा। अध्यक्ष के निधन के बाद उनके चचेरे भाई को यह जिम्मेदारी मिली जिसे विरोधी पचा नहीं पा रहे थे। यही वजह रही जो वे लगातार कई बैठकों में हंगामा कर रहे थे। इस बार की बैठक में वे असलहों के साथ आए थे। दूसरा पक्ष इस बारे में अनभिज्ञ था, इसी वजह से उन्हीं के तीन लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा।


रामलीला कमेटी की अध्यक्षता को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद पहले से थे। पहले नरेश गुप्ता कमेटी के अध्यक्ष थे। उनके निधन के बाद उनके चचेरे भाई चंद्रप्रकाश गुप्ता को मेला अध्यक्ष चुना गया। दूसरे पक्ष के कौशल गुप्ता ने भी पदाधिकारी बनने की दावेदारी ठोंकी थी। इसीलिए कौशल पक्ष की ओर से चंद्रप्रकाश गुप्ता से रामलीला कमेटी के चंदे की जानकारी व आय-व्यय का हिसाब मांगा जा रहा था।
Trending Videos
Pilibhit Triple Murder: Ramleela Committee Dispute Over Donations Turns Deadly, Three Killed
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी बढ़ती गई। बताया गया कि कुछ समय पहले भी इस मामले को लेकर बैठक तय हुई थी। तभी कस्बे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, उसमें कौशल गुप्ता पक्ष के लोग पहुंचे, जबकि चंद्रप्रकाश गुप्ता पक्ष के लोग गमी की बात कहकर शामिल नहीं हुए। इससे दोनों पक्षों के बीच रंजिश और गहरा गई। इसके बाद 18 सितंबर को बैठक हुई, जिसमें फिर मामला टल गया।

 
Pilibhit Triple Murder: Ramleela Committee Dispute Over Donations Turns Deadly, Three Killed
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नहीं निकला नतीजा तो कौशल पक्ष ने की फायरिंग
सोमवार रात कस्बे के एक बरातघर में चंद्रप्रकाश पक्ष के अमित गुप्ता ने दोनों पक्षों की बैठक बुलाई। यहां बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ी तो बैठक समाप्त हो गई। चंद्रप्रकाश पक्ष के लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Triple Murder: Ramleela Committee Dispute Over Donations Turns Deadly, Three Killed
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि पहले से बवाल का मन बनाए बैठे कौशल पक्ष ने सिटी गेट के पास फायरिंग कर दी। इससे कस्बे में सनसनी फैल गई। घटना के वाद कस्वे में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। एएसपी हिमांशु गौरव और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल समेत पुलिस बल ने घटनास्थल का जायजा लिया।
 
विज्ञापन
Pilibhit Triple Murder: Ramleela Committee Dispute Over Donations Turns Deadly, Three Killed
पीलीभीत में ट्रिपल मर्डर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन में गुस्सा, कार्रवाई की मांग 
फायरिंग की घटना के बाद मृतकों के परिजन में आक्रोश दिखाई दिया। अचानक हुई वारदात से परिवारों में चीखपुकार मच गई। परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे। पुलिस ने रात में ही धरपकड़ शुरू कर दी। वहीं, आरोपी पक्ष की कार में भी तोड़फोड़ की गई है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed