{"_id":"67736980a0304a302a0b7786","slug":"pilibhit-encounter-terrorists-had-bought-drug-capsules-from-a-medical-store-many-other-suspects-are-also-on-ta-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pilibhit Encounter: होटल जाने से पहले आतंकियों ने खरीदा था ये सामान... स्टोर संचालक से पूछताछ; कई और निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit Encounter: होटल जाने से पहले आतंकियों ने खरीदा था ये सामान... स्टोर संचालक से पूछताछ; कई और निशाने पर
Tue, 31 Dec 2024 09:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 31 Dec 2024 09:38 AM IST
सार
पीलीभीत मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के बारे में टीम जानकारी जुटा रही है। टीम ने स्टोर संचालक से पूछताछ की है, साथ ही डीवीआर खंगाले हैं। स्टोर से आतंकियों ने होटल जाने से पहले यह सामान खरीदा था।
विज्ञापन
Pilibhit Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत के पूरनपुर में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के बारे में पता करने में जुटी पुलिस व जांच एजेंसियों ने सोमवार को एक मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ की। सिरसा चौराहा के पास स्थित इसी मेडिकल स्टोर से आतंकियों ने नशे के कैप्सूल खरीदे थे। इसके अलावा पुलिस ने आतंकियों की स्थानीय गतिविधियां पता लगाने के लिए बाजार से जब्त किये गए सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर की भी पड़ताल की।
होटल हरजी में जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों ने खरीदे थे कैप्सूल
उन्होंने ही जानकारी दी थी कि हरजी होटल में ठहरने के लिए जाने से पहले आतंकियों ने कैप्सूल खरीदे थे और ढाबे पर खाना खाया था। पुलिस कई और स्थानीय संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रही है। आतंकियों को ठहराने के लिए इंग्लैंड से फोन करने वाले आतंकी सिद्धू के संपर्कों को पुलिस ने सोमवार को भी खंगाला।

डीवीआर लेने पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
कैमरों की डीवीआर की जांच की
इसके साथ रविवार को जिन 60 दुकानों के सीसीटीवी चेक किए गए थे, उनकी डीवीआर की जांच सोमवार को भी जारी रही। हालांकि, सोमवार को नगर में सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के लिए अभियान नहीं चलाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकियों के होटल हरजी में रुकने और निकलने के बाद 23 दिसंबर को मुठभेड़ में मारे जाने के बीच की कई गतिविधियां सामने आई हैं। इन्हीं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
इसके साथ रविवार को जिन 60 दुकानों के सीसीटीवी चेक किए गए थे, उनकी डीवीआर की जांच सोमवार को भी जारी रही। हालांकि, सोमवार को नगर में सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के लिए अभियान नहीं चलाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकियों के होटल हरजी में रुकने और निकलने के बाद 23 दिसंबर को मुठभेड़ में मारे जाने के बीच की कई गतिविधियां सामने आई हैं। इन्हीं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit Encounter
- फोटो : अमर उजाला
चार थाना प्रभारियों संग 12 टीमें कर रहीं जांच, पूरनपुर में डटे रहे एसपी
घटना के बाद से एसपी अविनाश पांडेय लगातार पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर प्रकरण से संबंधित जांच-पड़ताल में जुटे हैं। सोमवार को भी एसपी पूरनपुर पहुंचे और कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की। मामले में जांच में जुटी पुलिस की 12 टीमों को भी जरूरी निर्देश दिए गए। आतंकी मुठभेड़ की दर्ज रिपोर्ट के विवेचक पूरनपुर कोतवाल के अलावा, बीसलपुर, माधोटांडा, गजरौला के थाना प्रभारी भी लगातार पूरनपुर कोतवाली में डेरा जमाए हैं। अभिलेखों की जांच करने के साथ ही अन्य बिंदुओं को भी गहनता से पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा कोतवाली में सर्किल के कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।

सीसीटीवी में कैद आतंकी और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
एसपी से मिले सिख समाज के लोग, निष्पक्ष जांच की मांग
सिरसा गांव निवासी गुरसेवक पर दर्ज मुकदमे और अन्य मामलों को लेकर सिख समाज के लोगों ने सोमवार को पूरनपुर कोतवाली पहुंचकर एसपी अविनाश पांडेय से मुलाकात की। उन्होंने गुरसेवक को साफ छवि का बताया। जांच और अन्य मामलों पर चर्चा की। किसान नेता गुरदीप सिंह गोगी ने बताया कि एसपी से गुरसेवक पर दर्ज मुकदमे और अन्य मामलों को लेकर चर्चा की गई।